Explore

Search
Close this search box.

Search

Saturday, July 27, 2024, 1:15 pm

Saturday, July 27, 2024, 1:15 pm

Search
Close this search box.

नक्सलवाद को बढ़ावा देने वालों का समर्थन कर रही कांग्रेस व समाजवादी पार्टी- विष्णुदत्त शर्मा

विष्णुदत्त शर्मा
Share This Post

मोदी के नेतृत्व में नए भारत का उत्कर्ष और अमृतकाल की शुरूआत हुई

भाजपा प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी

– विष्णुदत्त शर्मा

कटनी/पन्ना, 17/04/2024। लोकसभा चुनाव में पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी कहीं भी मुकाबले में नजर नहीं आ रही है। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो गई है कि वह फॉरवर्ड ब्लॉक जैसे संगठन का समर्थन कर रही है। फॉरवर्ड ब्लॉक संगठन वामपंथी विचार धारा को अपनाता है और नक्सलवाद व माओवाद का समर्थन करता है। खजुराहो में कांग्रेस पहले ही मैदान छोड़ चुकी है। इंडी गठबंधन के उम्मीदवार को भी यहां की जनता नकार चुकी है। खजुराहो सहित समूचे मध्यप्रदेश की जनता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत से जिताने का निर्णय कर चुकी है। भाजपा मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक मतों से चुनाव जीतेगी और श्री नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी जिले के मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के लोकसभा चुनाव कार्यालय में कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष व पार्षद सहित करीब 400 कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा मुड़वारा में आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुए। इसके पश्चात पन्ना जिले के रैपुरा, मोहन्दरा व सिपरिया मंडल के दर्जन भर से अधिक गांवों में जनसंपर्क कर संवाद किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा शोभायात्रा में भी शामिल हुए।

*कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सहित पार्षद, अधिवक्ता व समाजसेवी पार्टी में हुए शामिल*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी जिले के मुड़वारा विधानसभा के लोकसभा चुनाव कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष व पार्षद श्री राजकिशोर यादव, श्रीमती शीला सोनी, अधिवक्ता श्री रवीन्द्र गुप्ता, युवक कांग्रेस नेता श्री संजय जायसवाल, श्री विनोद छिरोल्या सहित 400 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने पार्टी में शामिल होने वाले नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में सभी को परिवार जैसा स्नेह मिलेगा। आज रामनवमी का बड़ा सौभाग्यशाली दिन है, आज इस अवसर पर आज सभी भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं कि आप सभी को भाजपा में परिवार जैसा मान-सम्मान मिलेगा।विष्णुदत्त शर्मा

*पीढ़ियों की प्रतीक्षा के बाद भगवान श्रीराम का सूर्य तिलक देखने को मिला*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज रामनवमीं के अवसर पर अयोध्या में भगवान श्री राम की प्रतिमा का सूर्य तिलक का सुंदर नज़ारा दुनिया ने देखा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि आज ऐसा लग रहा है जैसे देश का अमृतकाल प्रारम्भ हो गया है। अयोध्या में आज का नजारा बता रहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का उत्कर्ष और अमृतकाल की शुरूआत हो चुकी है। पांच सौ वर्षों के संघर्ष और पीढ़ियों की प्रतीक्षा के बाद प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अयोध्या में श्रीराम का मंदिर निर्माण हुआ और भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। इस दृश्य को देखने पीढ़ियों तक लोगों ने प्रतीक्षा की थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा विधायक श्री संदीप जायसवाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं, महिलाओं का हौसला बढाते हुए कहा कि रक्तदान महादान और बहुत पुनीत कार्य है।

*कांग्रेस देश के खिलाफ कार्य करने वाले संगठनों का साथ दे रही, जनता मोदी जी के साथ*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने पन्ना जिले के रैपुरा, मोहन्दरा और सिपरिया मंडल के एक दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क किया और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के गरीब कल्याण, विकास और लाभार्थी योजनाओं की जानकारी जनता को देते हुए भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं बचा है। कांग्रेस चुनाव में स्वयं मुकाबला नहीं कर सकती इसलिए पहले ही खजुराहो में मैदान छोड़ चुकी है। फिर इंडी गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया। यह वही समाजवादी पार्टी है, जिसने कार सेवकों और रामभक्तों के ऊपर गोलियां चलवाई थी। समाजवादी पार्टी को खजुराहो क्षेत्र की जनता ने नकार दिया तो अब कांग्रेस ने नक्सलवाद और माओवाद का समर्थन करने वाले फॉरवर्ड ब्लॉक संगठन को समर्थन दिया है। कांग्रेस देश को आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकती, इसलिए देश के खिलाफ कार्य करने वाले संगठनों का साथ दे रही है। फॉरवर्ड ब्लॉक देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर कार्य करने वाला संगठन है। यह देश के अंदर नक्सलवाद का समर्थन करते हैं। लेकिन मध्यप्रदेश और भारत की जनता समझदार है। मध्यप्रदेश और देश की जनता का समर्थन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को है और जनता उन्हें ऐतिहासिक बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बचा चुकी है।विष्णुदत्त शर्मा

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक टंडन, विधायक श्री संदीप जायसवाल, निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रामरतन पायल, खजुराहो लोकसभा के संयोजक श्री सदानंद गौतम, सह संयोजक श्री पीताम्बर टोपनानी, कटनी जिला प्रभारी श्री संजय साहू, महामंत्री श्री सुनील उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष श्री रवि खरे, श्री रणवीर कर्ण, सुश्री अंकिता तिवारी, सुश्री सीमा जैन, श्री आशीष गुप्ता बाबा सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।


Share This Post

Leave a Comment