BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 8:38 pm

Monday, October 26, 2026, 8:38 pm

दिखावा साबित हुई नगर परिषद की प्याऊ व्यवस्था

Share This Post

मटकों में नहीं भरा जा रहा पानी, लोगों को नहीं मिल रही राहत

हरपालपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए नगर परिषद ने नगर की आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर प्याऊ खोले हैं ताकि राहगीर अपनी प्यास बुझा सकें लेकिन इस कार्य में भी नगर परिषद ने खानापूर्ति वाला रवैया अपनाया है। इसकी वजह से इन प्याऊ का फायदा नहीं मिल रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर परिषद अध्यक्ष के निर्देश पर बीते माह रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड, पुरानी गल्ला मंडी, राजपूत कॉलोनी तिराहा, लहचूरा रोड़, नया बस स्टैंड सहित आधा दर्जन से ज्यादा प्याऊ शुरू किए गए थे लेकिन पहले दिन को छोड़कर आज तक मटकों में नियमित पानी नहीं भरा गया। कभी-कभार टैंकर से इन प्याऊ के मटकों पानी भरा जाता है जिसके चलते प्यास बुझाने के लिए पहुंचने वाले राहगीरों की प्यास नहीं बुझ पा रही। बताया गया है कि पुरानी गल्ला मंडी के पास स्थित प्याऊ में पानी की व्यवस्था है, वह भी इसलिए क्योंकि आसपास के लोग रोजाना इसमें पानी भर रहे हैं। व्यवस्था इतनी खराब है कि प्याऊ के मटके, मग्गे आदि तक चोरी होने लगे हैं।

CG

Share This Post

Leave a Comment