BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 8:36 pm

Monday, October 26, 2026, 8:36 pm

मोदी सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया

Share This Post

 

मुरलीधर राव ने किया व्यापारी सम्मेलन, जनता को गिनाईं उपलब्धियां

छतरपुर। सोमवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य प्रिया सेठी ने छतरपुर पहुंचकर स्थानीय व्यापारियों के साथ चर्चा करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मुरलीधर राव ने बताया कि पिछले 9 वर्षों में देश की मोदी सरकार ने व्यापारियों, किसानों, गरीबों, मजदूरों, महिलाओं की तरक्की के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था दोनों मजबूत हुए हैं।

किशोर सागर पर स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित इस व्यापारी सम्मेलन में उन्होंने कांग्रेस की सरकारों के बारे में तीखे बयान देते हुए कहा कि यह सरकारें सिर्फ घोटाले करती रहीं। देश में मोदी और प्रदेश में शिवराज सरकार ने जो काम किया है उसका प्रभाव पूरे समाज पर सकारात्मक रूप से पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में हम 200 सीटें और लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने के लिए काम कर रहे हैं। प्रिया सेठी ने कश्मीर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस के 70 सालों में कश्मीर लगभग 8 सालों तक हड़तालों के कारण बंद रहा लेकिन जबसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर समस्या का समाधान किया है तब से वह विकास के मार्ग पर अग्रसर है। बैठक में क्षेत्रीय विधायकों के अलावा तमाम जनप्रतिनिधि, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित व्यापारी नेता मौजूद रहे।

CG

Share This Post

Leave a Comment