BIS

Explore

Search

Monday, August 17, 2026, 11:30 pm

Monday, August 17, 2026, 11:30 pm

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के संसदीय दल की बैठक दिल्ली में संपन्न

Share This Post

दिल्ली, 26/06/2024। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश संसदीय दल की बैठक दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन में संपन्न हुई। बैठक में मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा विजयी होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाश जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह, सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री जगदीश देवड़ा, श्री राजेंद्र शुक्ल का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। 

 

*नवागत केंद्रीय मंत्रियों का प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत*

CG

बैठक में भारत सरकार के नवागत केंद्रीय मंत्रियों और राज्य मंत्रियों का भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा स्वागत किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मध्यप्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से केंद्रीय मंत्री द्वय श्री शिवराज सिंह चौहान, डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक, राज्यमंत्री द्वय श्रीमती सावित्री ठाकुर, श्री दुर्गादास उईके को अंगवस्त्र पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर पार्टी के समस्त सांसद गण उपस्थित थे।

 


Share This Post

Leave a Comment