BIS

Explore

Search

Tuesday, October 27, 2026, 1:34 pm

Tuesday, October 27, 2026, 1:34 pm

11 लाभार्थियों को 6.75 लाख की सहायता स्वीकृत

11 लाभार्थियों को 6.75 लाख की सहायता स्वीकृत
Share This Post

छतरपुर। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा छतरपुर जिले के गंभीर बीमारी से पीडि़त 11 लोगों के बेहतर उपचार के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद से 6.75 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

लाभार्थियों में पुष्पेन्द्र पिता दरबारी निवासी बिला को 50 हजार, अशोक कुमार पिता रामचरण लोधी निवासी भोयरा को 50 हजार, अजय पिता पप्पू निवासी छठी बम्हौरी को 80 हजार, अजमेर पिता चन्ना सिंह लोधी निवासी गढ़ीसेमरा को 35 हजार, उत्तम पिता गोविन्द ठाकुर निवासी मझगुवां को 60 हजार, जशवंत पिता गनेश चढ़ार को देवपुर को 60 हजार, श्रीमती चंदाबाई पति वादन लोधी निवासी कुही बक्स्वाहा को 70 हजार, श्रीमती किशोरीबाई पति घनश्यामदास अवस्थी को 40 हजार, रामजी पिता इमरत पटेल निवासी पटेल मोहल्ला छतरपुर को 80 हजार, नीरज पिता बी.जी. पटेल निवासी कड़ा की बरिया छतरपुर को 75 हजार एवं रामसिंह पिता रामकृपाल यादव निवासी गोरारी महाराजपुर को 75 हजार रुपये की राशि दी गई है।

CG

Share This Post

Leave a Comment