BIS

Explore

Search

Monday, August 17, 2026, 3:08 pm

Monday, August 17, 2026, 3:08 pm

आर्थिक रूप से परेशानी में चल रहे एक युवक ने फांसी लगाकर तो दूसरे ने सल्फास खाकर दी जान

आर्थिक रूप से परेशानी में चल रहे एक युवक ने फांसी लगाकर तो दूसरे ने सल्फास खाकर दी जान
Share This Post

भोपाल राजधानी में 24 घंटे के दरमियान दो युवकों द्वारा आर्थिक परेशानियों के चलते आत्महत्या करने के मामले सामने आए हैं I

आत्महत्या करने का पहला मामला अवधपुरी इलाके की रीगल टाउन में रहने वाले 37 वर्षीय राम आदिवासी नाम की युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली I राम ने गुरुवार की सुबह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला परिजन ने इस मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी I पुलिस उसे समीप के अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया I

CG

उधर राजधानी के निशातपुरा थाना इलाके के दुर्गा नगर पलासी में रहने वाले मिश्रीलाल अहिरवार के 38 वर्षीय पुत्र राकेश अहिरवार ने बुधवार रात को अपने घर में रखा जहरीला पदार्थ सल्फास खा लिया I उसे परिजन तुरंत हमीदिया अस्पताल ले गए जहां गुरुवार की शाम राकेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया I इस मामले में बताया जाता है कि राकेश कुछ दिनों से अपनी बेरोजगारी को लेकर परेशान था और आर्थिक संकट के चलते उसने यह कदम उठाया था I

इस मामले में यह भी बताया जाता है कि राकेश इलाके का भाजपा कार्यकर्ता भी था फिलहाल पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम किया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है I


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]