Explore

Search

Tuesday, June 16, 2026, 10:13 am

Tuesday, June 16, 2026, 10:13 am

भोपाल मंडल में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत सतर्कता सेमीनार का आयोजन

भोपाल मंडल में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत सतर्कता सेमीनार का आयोजन
Share This Post

आज पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर की सतर्कता शाखा द्वारा भोपाल स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सतर्कता जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सतर्कता शाखा वर्तमान में सतर्कता जागरूकता अभियान-2024 (“सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि”) का आयोजन 16 अगस्त 2024 से 15 नवंबर 2024 तक कर रही है। इस अभियान के तहत रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों को उनके कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिकता बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि संगठन में नीतिगत प्रक्रियाओं का सही तरीके से पालन हो सके और भ्रष्टाचार की रोकथाम की जा सके।भोपाल मंडल में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत सतर्कता सेमीनार का आयोजन

इस सेमिनार की अध्यक्षता वरिष्ठ उप महाप्रबंधक/मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री नीरज कुमार ने की। सेमिनार की शुरुआत में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विजय सिंह ने भोपाल मंडल की कार्यविधि एवं प्रगति की जानकारी पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से साझा की। इसके बाद सतर्कता अधिकारियों और निरीक्षकों द्वारा पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से रेलवे के अनुशासनात्मक और अपील नियम, आचरण संहिता के नियम, ठेके पर निष्पादित किये जाने वाले कार्यों में पारदर्शिता, गलत कार्य पद्धतियों को रोकने के उपाय और नियमों व नीतियों के सही अनुपालन पर चर्चा की गई। इसके अलावा, कुछ महत्वपूर्ण मामलों के अध्ययन के उदाहरण भी प्रस्तुत किए गए ताकि अधिकारियों को व्यावहारिक जानकारी दी जा सके।

CG

सेमिनार का सत्र अत्यधिक संवादात्मक रहा, जिसमें श्री नीरज कुमार ने सभी शाखा अधिकारियों से प्रक्रिया में होने वाली चूक और त्रुटियों पर प्रश्न पूछे। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों और समस्याओं का समाधान भी किया। रेलवे प्रशासन इस प्रकार के सेमिनारों और जागरूकता अभियानों के माध्यम से अपने कर्मचारियों को सतर्कता और नैतिकता के महत्व से अवगत कराता रहेगा, ताकि कार्यस्थल पर अनुशासन, ईमानदारी और स्वच्छ कार्यप्रणाली को बढ़ावा मिल सके।भोपाल मंडल में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत सतर्कता सेमीनार का आयोजन

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वय श्रीमती रश्मि दिवाकर एवं श्री योगेन्द्र बघेल, मुख्य परियोजना प्रबंधक श्री किशनलाल मीना, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री सौरभ कुमार, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अनिल कुमार तिवारी, उप मुख्यभोपाल मंडल में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत सतर्कता सेमीनार का आयोजन सतर्कता अधिकारी श्री धनराज सिंह जाटव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विजय सिंह सहित मंडल के समस्त शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]