Explore

Search
Close this search box.

Search

Wednesday, October 16, 2024, 4:05 pm

Wednesday, October 16, 2024, 4:05 pm

Search
Close this search box.
LATEST NEWS
Lifestyle

प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाया, महिलाएं सदस्य बनकर भाजपा को मजबूती दें

Share This Post

*- बहनों, युवाओं सहित हर वर्ग को साथ लेकर रचेंगे सदस्यता का इतिहास*

*- श्री विष्णुदत्त शर्मा*

*- प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत के बढ़ते प्रभाव को देख रही दुनिया*

*- मोदी जी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से कराते हैं भारत का दर्शन*

*- डॉ. महेंद्र सिंह*

*- चार आसान तरीकों से कोई भी बन सकता है भाजपा का सदस्य*

*- दूसरे चरण में सभी कार्यकर्ता लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने में जुटें*

*- श्री हितानंद जी*

भोपाल, 29/09/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने रविवार को भोपाल के अलग-अलग बूथों पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ’मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और चाय पर चर्चा कर महिलाओं सहित विभिन्न वर्ग के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने अरेरा मंडल, वार्ड क्रमांक 45 के बूथ क्रमांक 160 पर महिलाओं से चाय पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाया है। महिलाएं भाजपा का सदस्य बनकर मोदी जी को और मजबूती दें। बहनों, युवाओं सहित हर वर्ग को साथ लेकर भाजपा मध्यप्रदेश में सदस्यता में इतिहास रचेगी। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने शाहपुरा मंडल के बूथ क्रमांक 205 में ’मन की बात’ कार्यक्रम के उपरांत लोगों को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से भारत का दर्शन कराते हैं। उनके नेतृत्व में भारत के बढ़ते प्रभाव को दुनिया देख रही है। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने नारियलखेड़ा मंडल के बूथ क्रमांक 167 पर ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम सुनने के बाद पार्टी के संगठन पर्व को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि चार आसान तरीकों से कोई भी भाजपा का सदस्य बन सकता है। पहले चरण में मध्यप्रदेश भाजपा ने इतिहास रचा है। दूसरे चरण में सभी कार्यकर्ता लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने के कार्य में जुट जाएं।

*प्रधानमंत्री जी को ताकत देने भाजपा से जुड़ रहीं बहनें -श्री विष्णुदत्त शर्मा*

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर आज प्रधानमंत्री जी के ’मन की बात’ कार्यक्रम को सुना गया है। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ’चाय पर चर्चा’ के माध्यम से उपस्थित नागरिकों, माता-बहनों को पार्टी की रीति-नीति की जानकारी देते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। प्रदेश भर में सदस्यता का यह अभियान चल रहा है। एक अक्टूबर से सदस्यता का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ’वूमन लेड गवर्नेंस’ की बात करते हैं और उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सशक्त बना रहे हैं। प्रधानमंत्री जी लखपति दीदी, ड्रोन दीदी के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रहे हैं। प्रधानमंत्री जी नारी शक्ति वंदन कानून लागू कर प्रदेश की विधानसभाओं और देश की संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का रास्ता साफ कर दिया है। अब प्रदेश की विधानसभाओं और संसद में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी और भूमिका भी प्रभावी होगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी महिलाओं के लिए इतने कार्य कर रहे हैं तो महिलाएं भी प्रधानमंत्री जी के हाथ को और मजबूती देने के लिए भाजपा से जुड़ें।

*कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की चर्चा हमारे लिए गौरव की बात*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ’मन की बात’ कार्यक्रम में जल संरक्षण की चर्चा करते हुए छतरपुर के एक स्व-सहायता समूह की बहनों के बारे में बताया कि किस तरह इन बहनों ने एक तालाब को रिचार्ज करते हुए भूजल स्तर को उठाने में योगदान दिया। इसी तरह प्रधानमंत्री जी ने डिंडोरी जिले की भी चर्चा की, जहां स्व सहायता बहनें एक तालाब में जल का संरक्षण करके उसका पानी उपयोग के लिए दे रही हैं। महिलाओं के इस प्रयास से डिंडोंरी के उस गांव का जल स्तर ऊपर आया है। स्वच्छता अभियान की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि किस तरह इस अभियान से जुड़ने के लिए लोग आगे आ रहे हैं और इंदौर सहित मध्यप्रदेश के अन्य जिलों में इस दिशा में कितने अच्छे प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता अभियान में महिलाओं की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री जी ने ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की बात करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में इस अभियान के अंतर्गत करोड़ों पौधे रोपे गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश के लोग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हर अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और हमारे लिये यह गर्व का विषय है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने ’मन की बात’ कार्यक्रम के उपरांत बहनों के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, मंडल अध्यक्ष श्री मुकुल लोखंडे, पार्षद श्रीमती शिखा मोनू गोहल एवं बूथ अध्यक्ष श्री धीरेंद्र बोरकर उपस्थित रहे।

*प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में वैभवशाली बन रहा भारत- डॉ. महेंद्र सिंह*

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे देश में जो भी आक्रांता आए, वे हमारी बहुमूल्य कलाकृतियों को लूटकर ले गए। इनमें बेशकीमती मूर्तियों से लेकर कोहिनूर हीरा और शिवाजी महाराज का बघनख तक शामिल था। लेकिन आज दुनिया के विभिन्न देशों में मौजूद ये कलाकृतियां भारत वापस आ रही हैं और अब तक लगभग 300 कलाकृतियां वापस आ भी चुकी हैं। ये सिर्फ इसलिए हो रहा है कि क्योंकि सारी दुनिया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत के बढ़ते प्रभाव को महसूस कर रही है और उसे यह आभास हो गया है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में गौरवशाली, वैभवशाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन की चर्चा करते हुए कहा कि 1916 में जब बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के शुभारंभ के अवसर पर जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बनारस आए थे, तो उन्होंने वहां की गंदगी की चर्चा करते हुए कहा था कि देश अंग्रेजों से आजाद तो हो सकता है, लेकिन गंदगी से मुक्ति कैसे मिलेगी? देश आजाद हो गया और कितनी ही सरकारें आई और गईं, लेकिन उन्होंने देश को स्वच्छ बनाने के बारे में नहीं सोचा। प्रधानमंत्री जी ने 10 साल पहले स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया और आज पूरा देश उनके इस अभियान से जुड़ रहा है।

*’मन की बात’ मोदी जी का कार्यक्रम नहीं, यह भारत के जन-जन की बात है*

प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि ’मन की बात’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम नहीं है, वास्तव में यह भारत के जन-जन की बात है, क्योंकि देश के लोग जो कर रहे हैं, जो चाहते हैं, उन्हीं विषयों को प्रधानमंत्री जी अपने इस कार्यक्रम में शामिल करते हैं। प्रधानमंत्री जी अपने इस कार्यक्रम के माध्यम से उन लोगों को प्रोत्साहित करते हैं, जो कुछ न कुछ अच्छा कर रहे हैं। प्रदेश प्रभारी डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के इस कार्यक्रम की लोकप्रियता का अंदाज इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि भारत में इस कार्यक्रम को 22 भाषाओं में और दुनिया के अन्य देशों में भी 12 भाषाओं में इस कार्यक्रम को सुना जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री रघुनंदन शर्मा, श्री श्याम सुन्दर दीक्षित, मण्डल अध्यक्ष श्री उत्कर्ष नायक, पार्षद श्रीमती सुषमा बबीषा, बूथ अध्यक्ष श्री यशवर्धन श्रीवास्तव सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए भाजपा का सदस्य बनें – श्री हितानंद जी*

प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने ’मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के पश्चात बूथ पर उपस्थित लोगों के साथ चाय पर चर्चा कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत बनाने और भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना को लेकर कार्य कर रहे हैं। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नेतृत्व हम लोगों को मिलता रहे, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में आप लोग भाजपा का सदस्य बनें। इस दौरान श्री हितानंद जी ने कहा कि चार आसान तरीकों के माध्यम से कोई भी व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बन सकता है। पार्टी द्वारा दिये गए नंबर पर मिस कॉल करके, क्यू आर कोड स्केन करके, नमो एप के माध्यम से तथा मेन्युअली फार्म भरकर कोई भी व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकता है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री राहुल राजपूत, मंडल अध्यक्ष श्री राकेश कुकरेजा, पार्षद श्री देवेन्द्र भार्गव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share This Post

Leave a Comment