Explore

Search
Close this search box.

Search

Sunday, September 8, 2024, 7:40 am

Sunday, September 8, 2024, 7:40 am

Search
Close this search box.

400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने में जनहितैषी योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी – डॉ. महेंद्र सिंह

डॉ. महेंद्र सिंह
Share This Post

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में करें मतदान
प्रधानमंत्री जी गरीबों के कल्याण व महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रहे
400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने में जनहितैषी योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी
– डॉ. महेंद्र सिंह

नर्मदापुरम/नरसिंहपुर, 15/03/2024। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए माताएं-बहनों अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। जिस दिन आपके क्षेत्र में लोकसभा का मतदान हो, उस दिन आप सभी माताएं-बहनें सुबह सबसे पहले मतदान करें, इसके बाद रसोई घर में कार्य करें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी गरीबों के कल्याण और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में अबकी बार 400 पार का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गरीब कल्याण, जनहितैषी योजनाएं 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यह बात लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने पिपरिया में हितग्राही सम्मेलन और इटारसी में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी शिकागो गए और वहां भी भारत का डंका बजाकर सबको यह संदेश दिया कि दुनिया मे यदि कोई संस्कृति है तो भारत की संस्कृति श्रेष्ठ है।
प्रधानमंत्री जी विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा रहे
डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कि जब केंद्र में सरकार थी, तब गरीबों के नाम पर सिर्फ योजनाएं बनती थीं। गरीबी दूर करने का नारा दिया जाता था, लेकिन गरीबों के लिए कोई कार्य नहीं किया जाता था। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से गरीबों के कल्याण के साथ भारत आत्मनिर्भर होने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी विश्व के सर्वाधित लोकप्रिय राजनेता हैं और विश्व भर में भारत का सम्मान बढ़ा है। आज दुनिया के अधिकांश बड़े देश हर अंतर्राष्ट्रीय मामलों में भारत के रूख का इंतजार करते हैं।
7500 मंदिरों का पुनर्निमाण चल रहा
डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद गरीबों के जनधन खाता खोले गए। लोकल फार वोकल का नारा देकर स्वदेशी को बढ़ावा दिया गया। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार को बढ़ावा दिया गया। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटाने के बाद एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने का कार्य कर रहे हैं। काशी विश्वनाथ कोरिडोर, महाकाल लोक बनाने के साथ ही देशभर में 7500 से अधिक मंदिरों में पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है। मेरा भारत बदल रहा है, तेजी से आगे बढ़ रहा
प्रधानमंत्री जी भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं
डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि भारत की संस्कृति, सभ्यता, संस्कार, आचरण, वाणी विचार सब कुछ अद्भुत है। आज से एक अरब 98 करोड़ से और अधिक वर्ष पहले भारत में सूर्य की पहली किरण धरती पर आई थी, तब सतयुग था। उसके बाद त्रेता बीत गया, द्वापर बीत बया और अब कलयुग के पांच हजार 125 वर्ष बीत रहे हैं। भारत तब भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा। भारत की संस्कृति व सभ्यता तब भी स्थापित थी, आज भी स्थापित है। भारत पहले विश्व गुरू रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारत को विश्व गुरू बनाने और उसके परम वैभव पर ले जाने के लिए कार्य कर रहे हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि दुनिया में कोई शास्त्रों की चर्चा करेगा तो गीता, रामायण और महाभारत की चर्चा होगी। दुनिया में किसी से पूछो सबसे प्राचीनतम भाषा का नाम बताइए तो संस्कृत भाषा की चर्चा करेगा। दुनिया में किसी से जाकर के पूछिए सबसे प्राचीनतम मंत्र का नाम बताइए तो गायत्री महामंत्र की चर्चा होगी। दुनिया में किसी से जाकर पूछो जीरो की खोज किसने की तो भारत की तरफ इशारा करेगा। भारत पहले विश्व गुरू रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारत के उसी परम वैभव को फिर से वापस लाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
बूथ विजय अभियान ही लोकसभा चुनाव की सफलता है
लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने नरसिंहपुर जिला भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव प्रबंधन व संचालन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी निष्ठावान, कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं के कारण ही भाजपा का परचम मध्यप्रदेश में सभी चुनावों में लहरा रहा है। अब हम सभी को पुनः भाजपा के परचम को लोकसभा में भी उसी शान से लहराना है। मां नर्मदा के आशीर्वाद से नर्मदापुरम लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी चौधरी दर्शन सिंह मध्यप्रदेश में सर्वाधिक मतों से विजयी होकर देश की संसद में आपका प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा अन्य राजनैतिक दलों से बिलकुल भिन्न है। हम केवल चुनाव जीतने के लिए ही नहीं, बल्कि मतदाता का दिल जीतने के लिए ही चुनावी मैदान मे उतरते हैं। हमारा लक्ष्य शासन करना नहीं अपितु 21 वी सदी के भव्य दिव्य अतुलनीय और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों का विकसित भारत बनाना है।
डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री मोदी जी हमारे नेता नेता हैं। उन्हें सुनने तथा उनसे मिलने के लिए पूरा विश्व लालायित रहता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी हमारी सेना के सेनापति हैं। उनके नेतृत्व में हमें प्रत्येक बूथ पर कमल का फूल खिलाना है। मोदी जी प्रत्येक भारतीय को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। भाजपा सरकार की सभी योजनाएं प्रत्येक परिवार के विकास हेतु बनी हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी साल के 365 दिन व 24 घंटे देश की सेवा हेतु काम में लगे रहते हैं। ऐसा दूसरा नेता मिलना असंभव है। हम सभी को मोदी जी के कार्यों को आत्मसात करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव तक अपना तन मन एवं समर्पण को पार्टी कार्यो में लगाकर भाजपा के विजय अभियान में अपनी सहभागिता देते हुए 400 पर के लक्ष्य को प्राप्त करना है।
बैठक को प्रदेश शासन के मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह, नर्मदापुरम लोकसभा प्रत्याशी श्री दर्शन सिंह चौधरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नरसिंहपुर तेन्दूखेड़ा, गाडरवारा, एवं उदयपुरा से अपेक्षित लोकसभा एवं विधानसभा की प्रबंधन व संचालन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ. हरगोविन्द पटेल व आभार नरसिंहपुर विधानसभा संयोजक श्री सुनील कोठारी ने माना।
पिपरिया में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में लोकसभा प्रत्याशी श्री दर्शन सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीना नागपाल सहित मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक, नगर परिषद उपाध्यक्ष, पार्षद उपस्थित रहे।
इटारसी में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज जोशी, श्रीमति सीमा सिंह, सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक डॉ सीताराम शर्मा, लोकसभा प्रभारी श्री रघुनाथ भाटी, प्रो. केएस उप्पल सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Share This Post

Leave a Comment