BIS

Explore

Search

Friday, October 30, 2026, 10:48 am

Friday, October 30, 2026, 10:48 am

जो सरकार मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर लायी उसे फिर लाना है: श्रीमती निर्मला सीतारमण

Share This Post

मोदी जी की गारंटी के साथ हम जनता के बीच में जा रहे हैं

– श्रीमती निर्मला सीतारमण

भोपाल, 09/11/2023। केंद्र सरकार में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण गुरूवार को भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी श्रीमती कृष्णा गौर के समर्थन में महिला कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनसे भारतीय जनता पार्टी को हर बूथ पर जिताने के लिए जुट जाने का आव्हान किया।कृष्णा गौर

CG

गोविन्दपुरा विधानसभा के चुनाव कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गोविंदपुरा विधानसभा की महिला कार्यकर्ता सौभाग्यशाली हैं कि उनकी प्रत्याशी भी महिला हैं और पिछले कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं में क्षेत्र का सर्वोत्तम विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दी गयी विकास की गारंटी के साथ हमें जनता के बीच में जाना है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने जो विकास के काम किए हैं वह अपने आप में कई अन्य राज्यों के लिए विकास के नए और उत्कृष्ट मापदंड है।

श्रीमती निर्मला सीतारमण ने लाडली बहना योजना की तारीफ करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश महिलाओं को स्वाभिमान से जीने की गारंटी देता है। मध्यप्रदेश की सरकार ने हर वर्ग की चिंता है। इसलिए हमें कमल के निशान को बड़े शान के साथ जनता के बीच में ले जाना है और विकास के जो कार्य हैं उसका रिपोर्ट कार्ड जनता को देना है। उन्होंने कहा चुनाव के वक्त अभी कई पार्टियों जनता को भटकाएंगी। हमारा फर्ज बनता है कि मतदाताओं के बीच में जाकर जनता को डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां के बारे में बताएं।कृष्णा गौर

सम्मेलन में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं ने बडे उत्साह के साथ श्रीमती निर्मला सीतारमण का स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री ने गोविन्दपुरा में पुनः कमल खिलाने के लिए जनता के बीच जाने की अपील की।


Share This Post

Leave a Comment