Explore

Search

Wednesday, February 11, 2026, 5:51 pm

Wednesday, February 11, 2026, 5:51 pm

महिला सशक्तिकरण का पर्याय बनी भाजपा सरकार -कविता पाटीदार

आईपीएस हितेष चौधरी, भाजपा, चुनाव संबंधित कार्य से हटाने की मांग
Share This Post

प्रदेश महामंत्री ने महिला स्व समूहों को स्कूटी देने पर जताया मुख्यमंत्री का आभार

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिलाओं के प्रति संवेदनशील रही है और महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने के लिए प्रयास किए हैं। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश सरकार हो या केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार महिलाओं के उत्थान, आर्थिक व सामाजिक विकास और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण का पर्याय बन गई हैं। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ आज प्रदेश की एक करोड़ 31 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा है। हर महिला के बैंक खाते में 1250 रूपए प्रतिमाह भाजपा सरकार द्वारा भेजे जा रहे हैं। महिला स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को नाम मात्र की ब्याज दर पर मध्यप्रदेश सरकार ऋण उपलब्ध करा रही है। आज भोपाल में आयोजित महिला स्व सहायता समूह सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संकुल स्तर पर महिला समूहों को 1400 स्कूटी वितरित की हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने मुख्यमंत्री द्वारा महिला समूहों के सम्मेलन में 1400 स्कूटी वितरित करने पर आभार जताते हुए कही।
प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री पाटीदार ने कहा कि प्रदेश में बेटियों के जन्म से ही लखपति बनाने की मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना में अब तक 46 लाख बच्चियां लाभान्वित हो चुकी हैं। भाजपा सरकार ने महिला स्व सहायता समूहों के जरिए गरीब महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया है। भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को लेकर चलाई जा रही योजनाओं से लाखों महिलाओं को स्वरोजगार मिल चुका है। प्रदेश में चार लाख पचास हजार से अधिक महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से 53 लाख से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर हो चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने के लिए पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का कार्य किया है। पुलिस के साथ अन्य सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। दूसरे गांव में पढ़ने जाने वाली लड़कियों को भाजपा सरकार साइकिलें दे रही है। अब तो मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल में टॉप करने वाले तीन छात्रों को स्कूटी दे रहे हैं, जिससे लड़कियों के शिक्षा के स्तर में और सुधार होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हाल ही में नारी शक्ति वंदन विधेयक को पास कराकर महिलाओं को संसद और देश भर की विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक कार्य किया है। मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जहां महिलाओं को इतना सम्मान दिया जाता है कि किसी भी सरकारी कार्यक्रम की शुरूआत कन्या पूजन से की जाती है।

CG

—आशीष अग्रवाल—


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]