बड़ामलहरा। जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर ग्राम सेंधपा के पास द्रोणागिरि पर्वत की तलहटी में स्थित सिद्ध क्षेत्र कुड़ी धाम दरबार में ब्रह्मलीन सिद्ध संत मनीराम की प्रतिमा का अनावरण गंगा विचार मंच, नमामि गंगे, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा जल मिशन, शक्ित मंत्रालय नई दिल्ली भारत सरकार के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भरत पाठक द्वारा किया गया। इसके साथ ही उन्होंने वहां पर वृक्षारोपण भी किया। आपको बता दें कि सिद्ध क्षेत्र कुड़ी धाम ऋषि मुनियों की तपो भूमि है जहां औषधीय जल के ठंडे, गर्म जल कुंड, नौ देवियों का मंदिर, माँ अन्नपूर्णा के साथ पवनसुत हनुमान जी विराजमान हैं। धाम के महंत बाबा रामदास बैरागी, बलराम महाराज बताते हैं कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सड़क न होने के कारण ऊबड़ खाबड़ रास्ता से पहुंचना पड़ता है। कुड़ी धाम सेवा समिति के सदस्य लखन अयाची, लच्छी असाटी, चुनचुन महाराज एडवोकेट, मन्नू पांडे, राम सिंह, संजय उपाध्याय आदि ने धाम पर डॉ. पाठक द्वारा वृक्षारोपण करने के बाद श्यामरी नदी पर स्वच्छ जल एवं नदी संरक्षण पर उद्बोधन पर उनसे भी यहां स्वच्छ जल के लिए हैण्डपंप की मांग के साथ-साथ सेंधपा से लखनवां गांव तक सड़क मार्ग शीघ्र बनवाने जाने का अनुरोध किया। ताकि बुंदेलखण्ड के इस प्रसिद्ध क्षेत्र में श्रद्धालुओं को पहुंचने के लिए रास्ता सुलभ हो सके। क्षेत्र के सांसद, विधायक को भी इस समस्या के निदान हेतु कई बार ज्ञापन दिए गए परंतु आस्था के केन्द्र की ओर ध्यान न दिए जाने से क्षेत्र की जनता में काफी रोष व्याप्त है। गुरूपूर्णिमा पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरू पूजन, सत्यनारायण कथा के साथ भण्डारे का आयोजन किया और शासन-प्रशासन की उदानीसता को लेकर सेंधपा, राजापुर, मवई, लखनवां, क्योलारी, धरमपुरा, पिपरा, सलैया, बरमा, सतपारा, मदनीवार, हरदौता के लोगों ने एक ज्ञापन सांसद के नाम समस्या के निदान हेतु भेजा है। कुड़ी धाम दरबार की व्यवस्था का संचालन करने वाले अशोक पटैरिया, लखन अयाची ने श्रद्धालुओं के लिए सड़क मार्ग निर्माण को लेकर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है ।
LATEST NEWS
Support that keeps a daughter’s education on track
October 27, 2026
2:32 pm
Dhami Receives Warm Welcome En Route to Gairsain Assembly Session
October 26, 2026
9:08 pm
Religious tourism needs devotion and good planning
October 26, 2026
9:04 pm
From security camps to centres of service
October 26, 2026
8:52 pm
Lifestyle
Farm prosperity needs knowledge, water and markets
October 27, 2026
2:55 pm
Support that keeps a daughter’s education on track
October 27, 2026
2:32 pm
Dhami Receives Warm Welcome En Route to Gairsain Assembly Session
October 26, 2026
9:08 pm
Religious tourism needs devotion and good planning
October 26, 2026
9:04 pm
From security camps to centres of service
October 26, 2026
8:52 pm
कुड़ी धाम में डॉ. भरत पाठक ने सिद्ध संत की मूर्ति का अनावरण कर किया वृक्षारोपण
advertisement
TECHNOLOGY

Farm prosperity needs knowledge, water and markets
October 27, 2026
2:55 pm

Farm prosperity needs knowledge, water and markets
October 27, 2026
2:55 pm

Support that keeps a daughter’s education on track
October 27, 2026
2:32 pm
Dhami Receives Warm Welcome En Route to Gairsain Assembly Session
October 26, 2026
9:08 pm
Voting Poll
[democracy id="1"]


