BIS

Explore

Search

Tuesday, October 27, 2026, 8:51 pm

Tuesday, October 27, 2026, 8:51 pm

शहर में सब्जियों के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा लोगों के किचन का जाएगा

शहर में सब्जियों के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा लोगों के किचन का जाएगा
Share This Post

भोपाल बारिश की शुरुआत होते ही शहर में सभी प्रकार की सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं कुछ दिनों पहले 10 से 20 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर अब आधे से अधिक शहरवासियों के पास पहुंच से दूर हो गया है सब्जी का स्वाद बढ़ाने वाला यह टमाटर शहर में 80 से 100 रुपए किलो के बीच बिक रहा है एक तरफ बढ़ती महंगाई से आम जनता त्रस्त है गरीब जनता से दूध और दाल दूर हो गए हैं तो अब बढ़ती सब्जियों के दाम से आम जनता बेहाल होने लगी है अन्य सब्जियों के भी दाम तेजी के साथ बढ़ने लगे हैं शहर में अभी मात्र आलू प्याज के दाम स्थिर है कुछ दिनों बाद प्याज भी 20 से 30 रूपये किलो होने जा रही है वहीं अदरक के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं 2 माह से अदरक 200 रूपये किलो के दाम पर स्थिर है शहर में हरी सब्जियों की कीमतें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है लौकी गिलकी जैसी सब्जियां भी 30 से ₹40 किलो बिक रही है ऐसे में सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों के किचन का जाएका बिगड़ता हुआ दिखाई दे रहा है महंगाई की बात करें तो खाद्य तेल थोड़ा सस्ता हुआ है शहर में दाल 140 रूपये किलो बिक रही है तो दूध भी 60 रूपये लीटर लोग खरीद रहे हैं शहर की दुकानों पर मसालों की बात करें तो जीरा ₹600 मिर्च ₹500 किलो शहर में बिकती हुई दिखाई दे रही है आने वाले दिनों में बारिश तेज होगी तब और भी बुरे हालात होने की संभावना सब्जी मंडी के व्यापारी व्यक्त कर रहे हैं फलों की बात करें तो केला और आम के दाम अभी बड़े नहीं हैं परंतु सेब अनार जैसे फल 150 से 200 रूपये किलो के आसपास शहर में बिक रहे हैंI


Share This Post

Leave a Comment