BIS

Explore

Search

Tuesday, October 27, 2026, 10:29 pm

Tuesday, October 27, 2026, 10:29 pm

कॉलोनी की लिफ्ट में 10 साल की बच्ची के साथ हुई अश्लील छेड़छाड़, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Share This Post

भोपाल राजधानी में किशोरियों युवतियों और महिलाओं के साथ लगातार छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैंI शहर में किशोरियों के साथ स्कूल कॉलेज कोचिंग आते जाते वक्त छेड़छाड़ तो हो ही रही है अब राजधानी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें किशोरी कॉलोनी की लिफ्ट में अपने घर जा रही थी कि एक युवक ने लिफ्ट के अंदर उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ कर दी इस मामले की जानकारी देते हुए कटारा हिल्स थाना पुलिस के टीआई प्रजापति ने हमारे संवाददाता को बताया कि इस इलाके के सिल्वर वाटिका कॉन्प्लेक्स में रहने वाली 10 वर्षीय किशोरी बुधवार की शाम 6 बजे अपने 5 मंजिल मकान की ओर लिफ्ट से जा रही थी लिफ्ट में वह अकेली थी और उसके साथ एक आरोपी युवक शिवा उइके भी था जैसे ही लिफ्ट बंद हुई आरोपी युवक ने उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ शुरू कर दी आरोपी युवक करीब 5 मिनट तक उसके साथ छेड़छाड़ करता रहा लिफ्ट से बाहर आने के बाद किशोरी ने छेड़छाड़ की बात अपनी मां को बताई मां उसे सीधे थाने ले आई और आरोपी के जो कॉलोनी के बाहर रहता था उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया मामला दर्ज करते ही पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लियाI


Share This Post

Leave a Comment