Explore

Search

Thursday, April 16, 2026, 10:36 am

Thursday, April 16, 2026, 10:36 am

92.96 करोड़ की लागत से जिले में बन रही पीएमजीएसवाई की 28 सड़कें

Share This Post

केन नदी के किनारे की सड़कों की क्षमता में हुई 3 गुना से अधिक वृद्धि

छतरपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे फेज में जिले में कुल 28 सड़कें बनाई जा रही है। 208 किलोमीटर सड़कों को बनाने में 92.96 करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं। वर्तमान में 22. 29 करोड़ रूपये खर्च किया जा चुका है। केन नदी के किनारे की सड़कों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। वर्तमान में 8 टन क्षमता वाली सड़कें 30 टन क्षमता की बनाई जा रही है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जिला प्रबंधक एमआई कुरैशी ने बताया कि जिले में तीसरे फेज के तहत 28 सड़कें प्रगति रत है। इन सभी 28 सड़कों की कुल लंबाई 208 किलोमीटर है। उन्होंने बताया कि केन नदी तक जाने वाली और नदी के आसपास की सड़कों की क्षमता बढ़ाई जा रही है क्योंकि यहां वाहनों का अधिक आवागमन है जिससे सड़कें जल्दी क्षतिग्रस्त हो जाती है। उन्होंने बताया कि सिद्ध क्षेत्र बागेश्वर धाम वाली सड़क को विशेष तकनीक के तहत निर्मित किया जा रहा है।

CG

*तीसरे फेज की इन 28 सड़कों का हो रहा कार्य*
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जिला प्रबंधक श्री कुरेशी ने बताया कि रामटौरिया से बम्हौरीकला 13.2 किमी 475.95 लाख रूपए में बन रही है। हालांकि इसका काम अभी शुरू हुआ है। इसी तरह 8.65 किमी सड़वा से धनगुवां तक 316.93 लाख रूपए में बनाई जाएगी। 158.39 लाख रूपए की लागत से बंधा रोड से रजपुरा तक 4.41 किमी सड़क बनाई जानी है। 148.39 लाख से बमनौरा कला से घुवारा, 165.54 लाख से सेंधपा से धनगुवां, 577.86 लाख से जटाशंकर, शाहगढ़, 385.87 लाख से कूड़ा नजनी से दमोह जिले की सीमा तक, 288.83 लाख से अतरार से हिम्मतपुरा, 510.59 लाख से कलानी से भगवंतपुरा, 173.73 लाख से ईशानगरपुरवा से सुकवां, अचट्ट तक, 218.69 लाख से अतरार से छापर रोड, 1377.7 लाख से बारीगढ़ से खड्डी तक, 350.49 लाख से बदौराकला, अभऊ होकर, 368.19 लाख से खड्डी से मवई घाट, 845.14 लाख से चंदला से बछौन, 204.82 लाख से बरहा से नंदौता होकर, 206 लाख से महोबा रोड से अक्टोहां, 327.08 लाख से लौड़ी मार्ग से रतनपारा तक, 229.98 लाख से देवपुर तिगैला से लुगासी तक, 109.74 लाख से महाराजपुर से नाथपुर तक, 96.97 लाख से नेशनल हाइवे 75 से मऊसहानियां तक, 192.02 लाख से धवाड़ से रनेहफाल रोड, 315.22 लाख से बमीठा से गंगवाहा, 338.26 लाख से टौरिया से रनेहफॉल तक, 116.60 लाख से भैरा रोड से गुड़वारा, कटारा, झमटुली तक, 218.48 लाख से नेशनल हाइवे 75 से पहरा कर्री, 320.53 लाख से दिदौनिया से कटारा, पिपरिया तथा 258.63 लाख से सटई से ज्वाना होकर भैरा तक सड़क बनाई जानी है।


Share This Post

Leave a Comment