BIS

Explore

Search

Sunday, October 25, 2026, 10:36 pm

Sunday, October 25, 2026, 10:36 pm

पिकअप की टक्कर लगने से हुई युवक की मौत

Share This Post

पिकअप की टक्कर लगने से हुई युवक की मौत

छतरपुर। जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम दिदौल का रहने वाला 35 वर्षीय परसद्दी कुशवाहा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए ईशानगर आया था। इसी दौरान ईशानगर थाने के पास एक लापरवाह पिकअप के चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद घायल परसद्दी को जिला अस्पताल लाया गया था लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद शनिवार को मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


Share This Post

Leave a Comment