Explore

Search
Close this search box.

Search

Saturday, July 27, 2024, 9:19 am

Saturday, July 27, 2024, 9:19 am

Search
Close this search box.

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी
Share This Post

अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को किया संबोधित

मोर्चा 24 फरवरी को जिला स्तर पर संत रविदास जयंती मनाएगा

श्री लाल सिंह आर्य

भोपाल, 08/02/2024। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा 24 फरवरी को संत रविदास जी की जयंती को प्रदेश भर में जिला स्तर पर मनाई जाएगी। 25 फरवरी और 24 मार्च को प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को अनुसूचित जाति मोर्चा बूथ स्तर पर आयोजन करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य ने गुरूवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व अजा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री पंकज जोशी और प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश जाटव ने भी संबोधित किया।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी

भाजपा ने डॉ. अंबेडकर को सम्मान देने का कार्य किया

अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर्य ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को कांग्रेस पार्टी ने कभी सम्मान नहीं दिया। भाजपा सरकार ने बाबा साहब के जन्म स्थान महू, शिक्षा भूमि लंदन, दीक्षा भूमि नागपुर, महापरिनिर्वाण भूमि दिल्ली और चैत्य भूमि मुंबई को पंचतीर्थ बनाकर डॉ. भीमराव अंबेडकर को सम्मान देने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 100 करोड़ की लागत से सागर जिले में संत रविदास मंदिर बना रही है। श्री आर्य ने कहा कि अजा मोर्चा द्वारा छात्रावास संपर्क, बस्ती संपर्क अभियान में प्रदेश पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित कर आयोजन किए जाना चाहिए। 25 फरवरी और 24 मार्च को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को अजा मोर्चा बूथ स्तर तक समाज के लोगों को एकत्रित करने का कार्य करेगा।

करणी कार्यों को समय पर संपन्न कराएं – श्री पंकज जोशी

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व अजा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री पंकज जोशी ने बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों से जिलों में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों के प्रवास के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि प्रदेश पदाधिकारी करणीय कार्यों को समय सीमा में संपन्न कराने का आग्रह किया।

*मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में सहभागिता करना है – डॉ. कैलाश जाटव*

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। नागपुर और आगरा में मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन होने वाले हैं। मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी उक्त दोनों स्थानों पर आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में मोर्चा के अपेक्षित कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर मोर्चा के उपाध्यक्ष श्री शैलेष गिरजे, प्रदेश महामंत्री श्री मनीष राजौरिया, प्रदेश मंत्री श्री धर्मेंद्र आर्य, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री गोकुल प्रसाद खंडाल, मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी श्री अमन पेंडावर, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री सूरज खरे, कोषाध्यक्ष श्री दीपक भन्नारे, नीति एवं शोध प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. पंकज कुमार और सह कार्यालय मंत्री श्री जगन्नाथ बावीसा उपस्थित रहे।


Share This Post

Leave a Comment