BIS

Explore

Search

Friday, October 30, 2026, 3:34 am

Friday, October 30, 2026, 3:34 am

आरोग्य भारती महाकौशल प्रांत के कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण

आरोग्य भारती महाकौशल
Share This Post

छतरपुर। शहर के सागर रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में आरोग्य भारतीय के राष्ट्रीय संयोजक भोलानाथ व सह जिला कार्यवाह पुष्पेंद्र की उपस्थिति में आरोग्य भारती महाकौशल प्रांत सागर संभाग सागर के कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया। उद्घाटन सत्र में वरिष्ठ आयुष चिकित्सक डॉ. वीडी मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वनस्पति प्रचार प्रसार प्रांतीय टोली से श्रीमान कनात खरे जी सहित पांच जिले से 32 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। वर्ग संयोजक राजकुमार वाजपेई, विकास चौबे, अमित गौतम, डॉ. महेश सैनी, अवधेश दुबे उपस्थित रहे। भोलानाथ जी ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए छतरपुर नगर में डॉ सियाराम चौबे को अध्यक्ष, मनुराज पांडे को सचिव, अंबुज शर्मा को योग प्रमुख और पवन पटैरिया को पर्यावरण प्रमुख का दायित्व सौंपा। आरोग्य भारती स्वस्थ व्यक्ति-स्वस्थ परिवार-स्वस्थ ग्राम-स्वास्थ्य राष्ट्र के लिए जिले में कार्य करेगी।


Share This Post

Leave a Comment