BIS

Explore

Search

Wednesday, October 28, 2026, 1:29 am

Wednesday, October 28, 2026, 1:29 am

मिसरोद इलाके के आधा दर्जन किसानों को लाखों रुपए की गेहूं की उधारी कर फरार हुआ शातिर व्यापारी तलाश में जुटी पुलिस

Share This Post

भोपाल राजधानी के मिसरोद इलाके के नरेला हनुमंत पुरा क्षेत्र में एक शातिर व्यापारी ने करीब आधा दर्जन किसानों से गेहूं खरीदता था और गेहूं को मार्केट में बेच देता था धीरे-धीरे इन सभी किसानों का उसके ऊपर 25 लाख रुपए की देनदारी बन गई इतनी बड़ी देनदारी बनने के बाद आरोपी 3 महीने पहले अपने घर से लापता हो गयाI

इस मामले की जानकारी देते हुए मिसरोद पुलिस के थाना इंस्पेक्टर अरुण शर्मा ने हमारे संवाददाता को बताया कि इस इलाके में मुख्य फरियादी सुनील तिवारी के साथ-साथ अनिल जितेंद्र तिवारी बनी सिंह परमार मुकेश मीणा सहित अन्य किसान थाने पहुंचे और उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उन्हीं के इलाके में रहने वाला आरोपी रोहित नरवरिया करीब 5 साल से उन लोगों से गेहूं लेकर अपनी दुकान के माध्यम से बेचता आया था और धीरे-धीरे कर उसने इन सभी छह किसानों 25 लाख का कर्ज हो गया I

CG

आरोपी 3 महीने से अपने घर से लापता हो गया सभी पीड़ित किसान उसके घर पहुंचे तो घरवालों ने कहा कि हमें नहीं पता कि वह 3 महीने से कहां लापता है पुलिस ने आरोपी रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा हैI


Share This Post

Leave a Comment