Explore

Search

Tuesday, March 24, 2026, 11:34 am

Tuesday, March 24, 2026, 11:34 am

अगस्त क्रांति दिवस पर तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा
Share This Post

स्वतंत्रता सेनानी, डॉक्टर्स, कोरोना वारियर्स का हुआ सम्मान

छतरपुर। शासन द्वारा 9 से 30 अगस्त तक आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर तिरंगा यात्राओ का आयोजन किया जाना है। इस अवसर पहले दिन महर्षि विद्या मंदिर द्वारा एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन, चरण पादुका समिति, गांधी आश्रम एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए। यात्रा गांधी आश्रम से शुरू हुई।

यात्रा के शुभारंभ अवसर पर संयुक्त कलेक्टर कार्तिकेय जयसवाल ने बच्चे के हाथ में तिरंगा झण्डा सौंपा। यात्रा में नेहरू युवा केन्द्र उप निदेशक अरविंद सिंह यादव, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राजेंद्र कोष्टा, स्वतंत्रता संग्राम सैनानी उत्तराधिकारी संगठन शंकरलाल सोनी, प्राचार्य सीके शर्मा महार्षि विद्या मंदिर, गांधी आश्रम से दमयंती पाणी, दुर्गा प्रसाद आर्य, स्वतंत्रता संग्राम सैनानी उत्तराधिकारी संगठन प्रभात तिवारी, पंकज कुमार जैन महर्षि, रामलखन शर्मा, सुरेन्द्र अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, निर्मल जैन, बाबी तिवारी गोलू मिश्रा, के एन सोमन, आर एल सिंह, दिल्लाराम अहिरवार, नौगांव के समाज सेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी, सत्य शोधन आश्रम संचालक देवेन्द्र भंडारी आदि मुख्य रूप शामिल रहे।

CG

इस यात्रा का समापन शहीद स्मारक पुलिस लाइन में अमर शहीदों को कलेक्टर संदीप जी.आर, मुख्य अतिथि विक्रम सिंह एडीशनल एसपी द्वारा पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुआ। आयोजक शंकरलाल सोनी ने रमेशचंद्र ताम्रकार, गफ्फार खान एवं नगर पालिका स्वच्छता टीम के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

9 अगस्त, अगस्त क्रांति दिवस पर 9 पौधे रोपे गए

वहीं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ कलेक्टर संदीप जीआर, एएसपी विक्रम सिंह, आरआई कैलाश पटेल, डॉक्टर्स एवं 95 वर्षीय राजाराम सिंह राघोली ने पौधे लगाए। उक्त पौधे वृक्षमित्र डॉ. राजेश अग्रवाल द्वारा उपलब्ध कराए गए थे।

ये हुए सम्मानित

महर्षि विद्या मंदिर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन, चरण पादुका सेवा समिति एवं कलेक्टर द्वारा वैश्विक महामारी कोविड -19 के दौरान फ्रंट वर्कर के रुप में कार्य करने वाले 3 डॉक्टर्स, डायल-100 के डिस्ट्रिक सुपर बाईजर व 13 पायलट, डायल 108 के 7 स्वास्थ्य सेवा कर्मी एवं 7 पुलिस जवानों को सम्मानित किया गया।तिरंगा यात्रा


Share This Post

Leave a Comment