BIS

Explore

Search

Tuesday, October 27, 2026, 6:10 am

Tuesday, October 27, 2026, 6:10 am

आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाएं झुलसी

बिजली
Share This Post

छतरपुर। जिले के महाराजपुर थाना अंतर्गत आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाएं गाज की चपेट में आ गई। जानकारी के मुताबिक श्याम देवी पटेल उम्र 48 वर्ष, सुमित्रा पटेल 42 वर्ष ग्राम पंचायत मऊ अपने खेत पर खेती किसानी से जुड़े किसी काम से खेत पर गई हुई थी। बिन वर्षा के आकाशीय बिजली गिरने से श्याम देवी पटेल सुमित्रा पटेल झुलस गई जिसका इलाज महाराजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

इसी प्रकार से बर्रोही गांव में आकाशीय बिजली गिरने से राधा कुशवाहा झुलस गयी जिसे महाराजपुर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर आलोक चौरसिया ने जिला अस्पताल रेफर किया गया।

CG

बिजली


Share This Post

Leave a Comment