BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 6:17 pm

Monday, October 26, 2026, 6:17 pm

गौतम नगर इलाके में तीन बदमाशों ने एक युवक को घेर कर मारा चाकू और हुए फरार

गौतम नगर इलाके में तीन बदमाशों ने एक युवक को घेर कर मारा चाकू हुए फरार
Share This Post

गंभीर रूप से घायल युवक का चल रहा हमीदिया अस्पताल में इलाज

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना इलाके के भगत सिंह चौराहे के पास मंगलवार की रात 10:00 बजे पुराने विवाद को लेकर नारियल खेड़ा इलाके के प्रेमपुरा में रहने वाले 19 साल के युवक अमित राजपूत पर इसी इलाके के तीन बदमाश आरिफ अमन और बारिस ने उस पर चाकू से हमला कर दियाI आरोपियों ने अमित की गर्दन और हाथ पर चाकू से हमला किया हैI इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने हमारे संवाददाता को बताया कि रात 10:00 बजे के आसपास अमित इस इलाके के भगत सिंह चौराहे पर खड़ा हुआ था I उसी दौरान वहां पर इस इलाके में रहने वाले बदमाश आरिफ अमन और बारिश आए और पुराने विवाद को लेकर अमित से बहस बाजी करने लगे I इन बदमाशों ने उसके साथ पहले गाली गलौज की उसके मारपीट की I इनमें से एक आरोपी ने बड़ा चाकू निकाला और उसकी गर्दन पर वार कर दिया फिर उसके बाद हाथ पर कलाई पर वार किया I अमित बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद भाग खड़े हुए I उपस्थित आसपास के लोगों ने तुरंत डायल हंड्रेड को फोन किया मौके पर पहुंची पुलिस ने अमित को तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है I


Share This Post

Leave a Comment