BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 6:30 pm

Monday, October 26, 2026, 6:30 pm

तलैया पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ़्तार कर 4 मोटरसाइकिल बरामद की ।

तलैया पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ़्तार कर 4 मोटरसाइकिल बरामद की ।
Share This Post

भोपाल राजधानी की तलैया पुलिस ने एक ऐसे वाहन चोर को गिरफ्तार किया है जिसके ऊपर विभिन्न थाना इलाकों में 1 दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों में अपराध दर्ज है I तलैया पुलिस के टीआई राकेश साहू के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि घोड़ा नक्कास लक्ष्मी टॉकीज के नजदीक रेन बसेरा केवड़े के बाग कचरा घर के पास रहने वाला एक युवक वाहन चोरी में संलग्न है I पुलिस ने उसके ऊपर नजर रखी और घेराबंदी कर उसे धर दबोचा I आरोपी युवक 28 वर्षीय इस्तियाक उर्फ वसीम पिता नवेद सिद्धकी कुछ सालों से शहर में विभिन्न इलाकों से वाहन चोरी की वारदात में शामिल था I पुलिस ने उसके पास से चार बाइक जप्त की हैं I इनमें से कोतवाली में एक कमला नगर से एक तलैया इलाके से हीरो पैशन और हंक नाम की मोटरसाइकिल जप्त की है आरोपी के ऊपर थाना हनुमानगंज बागसेवनिया कोतवाली तलैया में मिलाकर कुल 17 अपराध दर्ज हैI अब आरोपी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही हैI


Share This Post

Leave a Comment