BIS

Explore

Search

Tuesday, October 27, 2026, 7:55 pm

Tuesday, October 27, 2026, 7:55 pm

रेलवे स्टेशनों के विकास कार्यों के शिलान्यास पर विष्णुदत्त शर्मा ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

Share This Post

प्रदेश में रेल सुविधाओं के उन्नयन से उद्योग और पर्यटन का होगा विकास

प्रदेश में विश्व स्तरीय रेल सुविधाओं के विकास के लिए संकल्पित है मोदी सरकार

CG

– विष्णुदत्त शर्मारेलवे स्टेशनों

भोपाल, 26/02/2024। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के आने के बाद से मध्यप्रदेश में रेल सुविधाओं के विकास में अभूतपूर्व तेजी आई है। रेल अधोसंरचना के विकास से लेकर नई ट्रेनें चलाने तक के काम हो रहे हैं। केंद्र सरकार जितनी उदारता और तेजी के साथ प्रदेश को रेल सुविधाओं की सौगात दे रही है, उससे एक बार फिर यह साबित हो गया है कि ’मोदी के मन में एमपी’ सिर्फ नारा नहीं है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशनों तथा 133 रोड ओवरब्रिज और अंडरपास के निर्माण तथा पुनर्विकास कार्यों के वर्चुअल शिलान्यास पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कही।रेलवे स्टेशनों

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सोमवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के जिन 33 स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया है, उनमें इंदौर, मंदसौर, सीहोर, मक्सी, नागदा जंक्शन, नीमच, खाचरोद, शुजालपुर, बालाघाट जंक्शन, छिंदवाड़ा जंक्शन, मंडला फोर्ट, नेनपुर, सिवनी, अनूपपुर, बिजूरी, शहडोल, उमरिया, भिंड, दतिया, हरपालपुर, मुरैना, अशोकनगर, खिरकिया, सांची, शाजापुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, ब्यौहारी, बरगंवा, जबलपुर, उज्जैन, बीना और खंडवा स्टेशन शामिल हैं। श्री शर्मा ने कहा कि इन सभी स्टेशनों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनसे यात्रियों को तो आसानी होगी ही, पर्यटन का भी विकास होगा। इसके साथ ही 133 रोड ओवरब्रिज तथा अंडरपास का निर्माण भी होगा, जिनसे सड़क परिवहन में सुगमता होगी।रेलवे स्टेशनों

उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेल सुविधाओं के विकास, विस्तार और उन्नयन से मध्यप्रदेश में पहले से मौजूद पर्यटन की अपार संभावनाओं का दोहन हो सकेगा तथा उद्योग और व्यापार का विकास होगा।


Share This Post

Leave a Comment