Explore

Search

Thursday, March 26, 2026, 7:20 pm

Thursday, March 26, 2026, 7:20 pm

प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने प्रदेशवासियों व कार्यकर्ताओं को दी 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

नव मतदाता सम्मेलन
Share This Post

भोपाल, 25/01/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने प्रदेशवासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। 

 प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश के नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के संविधान के प्रति अपने दायित्वों, कर्त्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। इस पावन पर्व पर हम सभी संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता का संकल्प लेकर लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान दें।

CG

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि हमें गर्व है आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार गरीब कल्याण के संकल्प को पूरा कर रही है।

 


Share This Post

Leave a Comment