BIS

Explore

Search

Monday, July 27, 2026, 11:50 pm

Monday, July 27, 2026, 11:50 pm

सांसद के देश विरोधी बयान के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी देश से माफी मांगे

बैलट पेपर से हो चुनाव
Share This Post

कांग्रेस की नीति हमेशा फूट डालो और राज करो की रही है

सांसद के देश विरोधी बयान के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी देश से माफी मांगे

CG

 श्री विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल, 02/02/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के भाई सांसद डी.के. सुरेश की देश को तोड़कर अलग देश बनाने का विवादित बयान अत्यंत निंदनीय है। कांग्रेसी सांसद और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री के भाई का यह बयान देश की एकता और अखंडता पर कुत्सित प्रहार है। उन्होंने कहा कि यह देश विरोधी बयान कांग्रेस की “फूट डालो और राज करो“ कि नीति का ही विस्तार है। भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्र प्रथम है, वहीं कांग्रेस के लिए सत्ता महत्वपूर्ण है। कांग्रेस सांसद के देश विरोधी बयान के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को देश से माफी मांगनी चाहिए और डी.के. सुरेश के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में यह विचित्र विरोधाभास है कि एक ओर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अपनी यात्रा का नाम “भारत जोड़ो यात्रा“ रखते हैं वहीं दूसरी ओर उनके पार्टी के सांसद खुलेआम देश को तोड़ने का बयान देते हैं। कांग्रेस का यह दोहरा चरित्र “खाने के दांत और-दिखाने के दांत और“ कहावत को चरितार्थ करता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मक़सद भारत को तोड़ना है। कांग्रेस हमेशा देश को जाति, धर्म और क्षेत्र को आपस में लड़ाकर सत्ता की राजनीति करती आयी है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री उत्तर भारत के डीएनए से तेलंगाना के डीएनए को बेहतर बताते है। वहीं तमिलनाडू के मुख्यमंत्री स्टालिन के पुत्र और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के पुत्र सनातन का अपमान करते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे इस अक्षम्य अपराध के लिए देश से माफी मांगे और डी.के. सुरेश को पार्टी से निष्कासित करने का साहस दिखाएं।


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]