BIS

Explore

Search

Wednesday, October 28, 2026, 12:18 am

Wednesday, October 28, 2026, 12:18 am

सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी निधि चतुर्वेदी ने महाराजपुर विधानसभा से की दावेदारी शुरू

सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी निधि चतुर्वेदी ने महाराजपुर विधानसभा से की दावेदारी शुरू
Share This Post

हरपालपुर । कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व राज्यसभा सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी निधि चतुर्वेदी ने महाराजपुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से दावेदारी करके सभी को चौंका दिया है । निधि चतुर्वेदी श्रावण माह में हरपालपुर के प्रसिद्ध सरसेड़ शिवधाम मन्दिर पहुँच कर पूजाअर्चना कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र के विकास एवं खुशहाली की कामना की ।

सरसेड़ सहित हरपालपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर जाकर की मुलाकात कर विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए ।

CG

पिछले काफी समय से छतरपुर जिले की राजनीति में सक्रिय हुई निधि चतुर्वेदी की विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी की पोस्ट सोशल मीडिया पर बुधवार सुबह उनके पिता कॉंग्रेस के सीनियर नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने की । बता दे कि निधि चतुर्वेदी कर्नाटक विधानसभा सहित प्रदेश में उपचुनावों में मुख्य भूमिका निभा चुकी है
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाते हुये यात्रा में मिली जिम्मेदारी का बखूबी निभाई थी।
अब महाराजपुर विधानसभा में सक्रिय होने से अन्य कांग्रेस नेताओं में खलबली मच गई है ।


Share This Post

Leave a Comment