BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 8:37 pm

Monday, October 26, 2026, 8:37 pm

एक साल बाद भी सरपंच को नहीं मिला चार्ज

एक साल बाद भी सरपंच को नहीं मिला चार्ज सरपंच ने रोजगार सहायक और सचिव पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
Share This Post

सरपंच ने रोजगार सहायक और सचिव पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

छतरपुर। राजनगर जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धवाड़ की नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती मिथिलेश दिलीप दुबे को एक साल भी चार्ज नहीं मिल सका है। मंगलवार को ग्रामीणों के साथ जनसुनवाई में आई सरपंच और ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर मामले से अवगत कराया साथ ही पंचायत के रोजगार सहायक और सचिव पर व्यापक भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए।

CG

सरपंच प्रतिनिधि दिलीप पाठक ने बताया कि धवाड़ पंचायत में बतौर सचिव संजय मिश्रा और रोजगार सहायक संदीप मिश्रा पदस्थ हैं, जो कि सगे भाई हैं। श्री पाठक का आरोप है कि दोनों भाईयों द्वारा पंचायत में व्यापक भ्रष्टाचार किया गया है। विभिन्न विकास कार्यों के नाम पर फर्जी भुगतान कराए गए हैं, जबकि धरातल पर कोई भी काम नहीं हुआ है। इसके आलावा यह भी आरोप लगाए गए हैं संदीप मिश्रा और संजय मिश्रा के द्वारा फर्जी तरीके से शासकीय राशि अपने भाई-भाभी, मामा सहित अन्य रिश्तेदारों के खातों में डाली गई है। इतना ही नहीं उनके द्वारा सरपंच पर फर्जी भुगतान करने का दबाव बनाया जाता है। श्री पाठक ने कहा कि दोनों भाईयों के कारण पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच मिथिलेश दुबे को एक साल बाद भी चार्ज नहीं मिल सका है। कलेक्टर को आवेदन देकर सरपंच और ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की है।


Share This Post

Leave a Comment