BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 6:16 pm

Monday, October 26, 2026, 6:16 pm

खजुराहो में खाली कुंए में गिरा रूसी पर्यटक

Share This Post

खजुराहो। बीती शाम पर्यटन नगरी के एक सूखे कुएं में विदेशी सैलानी के गिरने की खबर से सनसनी फैल गई। घटना खजुराहो की पुरानी बस्ती में स्थित घंटाई मंदिर के पास पिपरया के सूखे कुंए की है। जिसमें रूस से आया एक सैलानी गिर गया था। सैलानी कुंए के अंदर से तेज आवाज में जय श्री राम के नारे लगाकर अपनी भाषा में कुछ कह रहा था। आसपास के लोगों ने जब यह नजारा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संदीप खरे ने सैलानी को कुंए से बाहर निकाला तो ज्ञात हुआ कि वह नशे में है। बताया गया है कि उक्त सैलानी इन दिनों बागेश्वर धाम में रुका हुआ है।


Share This Post

Leave a Comment