BIS

Explore

Search

Sunday, October 25, 2026, 7:54 pm

Sunday, October 25, 2026, 7:54 pm

सेक्स रैकेट पकडऩे पर पुलिस अधिकारियों का सम्मान

Share This Post

सेक्स रैकेट पकडऩे पर पुलिस अधिकारियों का सम्मान

छतरपुर। हाल ही में वार्ड क्रमांक 17 में देह व्यापार के अड्डे पर छापामार कार्यवाही करने से प्रफुल्लित वार्ड क्रमांक 17 के रहवासियों ने पुलिस अधीक्षक अमित सांघी एएसपी विक्रम सिंह तथा सिविल लाइन टीआई कमलेश साहू व स्टाफ का फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। वार्डवासियों का कहना है कि समाज को दूषित करने वालों के खिलाफ सटीक कार्यवाही होने से उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया है। वार्ड 17 के रहने वाले नरेन्द्र यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक का सम्मान कर उन्हें आनंद की अनुभूति होती है। एसपी ने उन्हें भरोसा दिया है कि समाज के बीच होने वाली गैरकानूनी गतिविधियों पर तुरंत विराम लगाया जाएगा। एसपी ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों के बारे में तुरंत जानकारी दें।


Share This Post

Leave a Comment