BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 5:58 pm

Monday, October 26, 2026, 5:58 pm

24 से घंटे से लापता युवक की तालाब में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Share This Post

छतरपुर। शुक्रवार की सुबह शहर के प्रताप सागर तालाब में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। तालाब में लाश पड़ी होने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया तो मृतक की पहचान हटवारा निवासी 24 वर्षीय हर्ष पुत्र स्व. अशोक अग्रवाल के रूप में हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गुरूवार से लापता था, उसके परिजनों ने लापता होने की सूचना थाने आकर दी थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की बारीकी से विवेचना शुरू कर दी है।


Share This Post

Leave a Comment