BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 5:57 pm

Monday, October 26, 2026, 5:57 pm

17 सालों से फरार इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तारI

Share This Post

छतरपुर। पिछले करीब 17 वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सिविल लाइन थाना पुलिस ने सफलता हासिल की है। सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे जीरो टोलरेन्स के पालन में यह कार्यवाही की गई है।
थाना प्रभारी के मुताबिक सिविल लाईन थाने में 17 वर्ष पूर्व दर्ज किए गए अपराध क्रमांक 437/07 धारा 379 आईपीसी के कुल तीन आरोपियों में से दो को घटना के समय ही गिरफ्तार किया जा चुका था। तीसरा आरोपी हरप्रसाद उर्फ भुग्गी उर्फ बुग्गी राजपूत निवासी गौरिहार घटना दिनांक से ही फरार था। 21 जून को थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर फरार इनामी बदमाश हरप्रसाद को गौरिहार क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी के अलावा उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह जोनवार, प्रधान आरक्षक जयवेदी, आरक्षक दिनेश मिश्रा, धर्मेन्द्र सरवैया, मुकेश अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही।


Share This Post

Leave a Comment