Explore

Search
Close this search box.

Search

Saturday, July 27, 2024, 5:16 am

Saturday, July 27, 2024, 5:16 am

Search
Close this search box.

कांग्रेस के बहरूपिया रंग बदलकर आएंगे, उन्हें परास्त करना है-श्री नरेंद्र सिंह तोमर

मध्यप्रदेश चुनाव 2023
Share This Post

मध्यप्रदेश का चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है


केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ने अटेर विधानसभा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कर जनसभा को किया संबोधित


भाजपा का कमल खिलाएं-देव दुर्लभ कार्यकर्ता


विचारधारा की जीत के लिए बूथ कार्यकर्ता संकलन के साथ चुनाव कार्य में लग जाएं


– श्री नरेंद्र सिंह तोमर*मध्यप्रदेश चुनाव 2023

भिण्ड, दिनांक 23/10/2023। मध्यप्रदेश के विधानसभा का चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है। कांग्रेस के बहरूपिया रंग बदलकर आएंगे और जनता को भ्रमित करेंगे। कांग्रेस के बहरूपियों को उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने देना है, उन्हें परास्त करना है। भाजपा के देव दुर्लभ कार्यकर्ता कमल खिलाने के लिए हर बूथ पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट भाजपा को दिलाने के लिए जनता के बीच जाएं। देश में जितने भी राजनीतिक दल हैं, वह परिवारवाद, वंशवाद, क्षेत्रवाद और जातिवाद को लेकर कार्य करते हैं, सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है जो राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर कार्य करती है। यह बात केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भिण्ड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर जनसभा को संबोधित करते हुए कही।


बूथ की ताकत की वजह देव दुर्लभ कार्यकर्ता कहा जाता है

केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जितने भी राजनीतिक दल हैं उन सब का विभाजन हुआ। भारतीय जनता पार्टी देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं की है, उसमें कोई भी विभाजन नहीं हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बट वृक्ष को कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ाते हुए संगठन को बढ़ाने का काम किया है। श्री तोमर ने कहा कार्यकर्ताओं को हमारी बूथ की ताकत की वजह से देव दुर्लभ कहा जाता है। बूथ कार्यकर्ताओं की ताकत और उनके परिश्रम, निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी चुनाव जीतती है, वही हमारा बूथ का देवता है। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को देव दुर्लभ कहती है। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि चुनाव बूथों पर चुनाव कार्यकर्ता लड़ता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी कहा करते थे कि सत्ता हमारे लिए व्यवसाय नहीं है वह सेवा, समर्पण और गरीब कल्याणकारी का साधन है। इसी भाव और अंत्योदय की विचारधारा को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम कर रही है।मध्यप्रदेश चुनाव 2023


गरीब कल्याण योजनाओं से भारत बना आत्मनिर्भर

केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनते ही उनकी नजर सबसे पहले गरीबों पर आई। जिन्होंने अपनी विकास की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए घर-घर शौचालय, महिलाओं के लिए निःशुल्क गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत कार्ड योजना, जनधन खाता योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना ऐसी अनेकों योजनाएं जिसे आज करीब आत्मनिर्भर विकास की मुख्य धारा से जुड़ा हुआ है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ जैसे लोग भारत माता को वैभव शिखर पर नहीं पहुंचाना देखना चाहते। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में 9 वर्षों में भारत दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक स्थिति के रूप में उभरकर हम सभी के सामने आया है।


कांग्रेस की सरकारों ने अटेर का कोई विकास नहीं किया – भदौरिया

भिण्ड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी श्री अरविंद सिंह भदौरिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में वर्षों कांग्रेस की सरकार रही है, लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने अटेर विधानसभा क्षेत्र का कोई विकास नहीं किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार में अटेर विधानसभा में विकास कार्य हो रहे हैं। अटेर को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए 5000 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराकर एक नई दिशा प्रदान दी है। 1980 से बंद पड़ी सिंचाई परियोजना को भाजपा सरकार ने शुरू कराया। कनेरा सिंचाई परियोजना के लिए 192 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हो चुकी है, यह शिवराज सिंह चौहान की देन है जो किसानों के हृदय में बसते हैं। भिंड जिले में मेडिकल कॉलेज और 37 सीएम राइज स्कूल बन रहे हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं की क्षेत्र की जनता और देव-दुर्लभ कार्यकर्ताओं का मान और सम्मान मैं हमेशा अपने हृदय में बनाए रखूंगा। यह लड़ाई विचारधारा को लेकर लड़ी जा रही है कांग्रेस के लोग अटेर के विकास में रोड़ा अटकलें का काम कर रहे थे, लेकिन मैंने हर संकटों को पार करते हुए अटेर के विकास पर कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचारी है, झूठ बोलने के सिवा और कोई काम नहीं


लाड़ली बहन योजना महिलाओं के लिए अद्भुत है – नरेंद्र सिंह कुशवाह

भिंड विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा में विकास ही प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के लिए लाड़ली बहन योजना को प्रारंभ किया है जो की मातृशक्ति के लिए अद्भुत है और जिसके माध्यम से 1000 से बढ़कर 1250 रूपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। इस राशि को आगे बढ़ाकर 3000 की राशि देने की पूर्व में ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कर चुके हैं। गरीब कल्याण की अधिकांश योजनाएं भाजपा सरकार में ही बनी हैं, कांगेस ने गरीब कल्याण के लिए कभी कार्य नहीं किया। सभी कार्यकर्ता दोनों हाथ उठाकर संकल्प लें कि हम अपने बूथ पर भारतीय जनता पार्टी को जिताकर कमल खिलाएंगे। मध्यप्रदेश चुनाव 2023: भारत के भविष्य की ओर कदम से बढ़ते भाजपा के देव दुर्लभ कार्यकर्ता


केंद्रीय मंत्री ने दाखिल कराया पार्टी प्रत्याशी का नामांकन पत्र

केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भिण्ड कलेक्ट्रेट पहुंचकर अटेर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी श्री अरविन्द सिंह भदौरिया का नामांकन पत्र दाखिल कराया।


 


Share This Post

Leave a Comment