BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 6:17 pm

Monday, October 26, 2026, 6:17 pm

निशातपुरा इलाके में दो 11वीं कक्षा की छात्राओं के साथ सामने आया छेड़छाड़ का मामला

निशातपुरा इलाके में दो 11वीं कक्षा की छात्राओं के साथ सामने आया छेड़छाड़ का मामला
Share This Post

भोपाल राजधानी के निशातपुरा इलाके में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैंI यहां स्कूल कोचिंग कॉलेज आती-जाती छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले बढ़ते जा रहे हैंI छेड़छाड़ का पहला मामला इस इलाके के करौंद क्षेत्र में सामने आया है I यहां रहने वाली 16 वर्षीय स्कूली छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह 5 जुलाई को अपने स्कूल से घर वापस लौट रही थी तभी उसके समीप बाइक पर आए अनस नाम के युवक ने उसके हाथ में पर्ची पकड़ा कर चला गया I उस पर्ची में उसका मोबाइल नंबर लिखा हुआ था जिसे किशोरी ने फेंक दिया आगे जाकर आरोपी ने उसका हाथ पकड़ा और गली में ले जाने की कोशिश की I शोर मचाने पर आरोपी भाग खड़ा हुआ I उधर इसी थाना इलाके के रतन कॉलोनी में रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा ने पुलिस को बताया कि अजय अहिरवार नाम का युवक स्कूल आते जाते वक्त लगातार उसका पीछा किया करता है और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है I पुलिस ने मामला दर्ज किया है और करवाई शुरू कर दी है I उधर राजधानी के गुनगा इलाके के रत्नागिरी मैं रहने वाली विवाहिता ने आरोपी राजपाल के खिलाफ घर से आते जाते वक्त छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया है I पुलिस ने तीनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है I


Share This Post

Leave a Comment