BIS

Explore

Search

Friday, October 30, 2026, 3:41 am

Friday, October 30, 2026, 3:41 am

कोतवाली पुलिस ने दो सैकड़ा नशीले इंजेक्शन के साथ महिला को पकड़ा

कोतवाली पुलिस
Share This Post

जिला मुख्यालय पर ही दूसरी बड़ी कार्यवाही कोतवाली पुलिस द्वारा की गई। कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत महोबा रोड पर हुंडई शोरूम के समीप गुमटी संचालित करने वाली महिला द्वारा नशीले इंजेक्शन और सिरिंज बेचे जा रहे हैं। इसी जानकारी के आधार पर कोतवाली पुलिस की टीम ने संबंधित स्थान पर छापामार कार्यवाही की। मौके पर पुलिस को 206 नशीले इंजेक्शन और 195 सिरिंज मिलीं, जिन्हें जप्त कर लिया गया है। इसके अलावा गुमटरी के पास ही चार उपयोग किए गए सिरिंज तथा फूटे हुए इंजेक्शन भी मिले, जिन्हें बरामद किया गया है। पुलिस ने उक्त सामग्री का विक्रय मरने वाली शम्मा खातून पति सिराज खान निवासी छतरपुर को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मध्य प्रदेश ड्रग्स अधिनियम एवं भारतीय दंड विधान के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

 


Share This Post

Leave a Comment