BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 11:12 am

Monday, October 26, 2026, 11:12 am

खजुराहो: राजनगर में किन्नर समाज ने निकाली भव्य कलश यात्रा..

Share This Post

डी.जे.पर फिल्मी गीतों की धुनों पर नृत्य करते किन्नरों को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

नगरवासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा करते हुए फलों,नारियल आदि से किया तुलादान

खजुराहो। राजनगर कस्बे के खजुराहो मार्ग पर स्थित गोकुळ धाम मैरिज गार्डन में 22 से 27 दिसम्बर तक अखिल भारतीय किन्नर समाज का सम्मेलन चल रहा है। उक्त सम्मेलन में देश भर से किन्नर समाज के लोग भाग ले रहे हैं। उक्त सम्मेलन में किन्नर समाज के पूर्वजों की बरसी करने के साथ विभिन्न आयोजन किये जाते हैं,जिसका उद्देश्य देश की सुख समृध्दि और शांति के लिए कामना करने का होता है। हालांकि उक्त आयोजन परिसर में आम लोगों का प्रवेश वर्जित रहता है। उक्त सम्मेलन के अंतर्गत किन्नर समुदाय ने नगर में विशाल कलश यात्रा निकाली उक्त कलश यात्रा में डी.जे.की धुन पर बड़ी संख्या में किन्नर समुदाय के लोग नृत्य करते हुए चल रहे थे साथ ही शाही बग्घियों पर किन्नर समाज के विभिन्न पदाधिकारी शाही अंदाज में बैठे चल रहे थे जिन्हें देखने बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान यात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया साथ ही किन्नरों का नारियल तथा फलों से विभिन्न स्थानों पर तुलादान किया गया, जिससे अभिभूत होकर किन्नरों ने सभी को दुआएं दी और क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए ऊपरवाले से प्रार्थना की। कलश यात्रा में उम्रदराज किन्नर का रामबाग स्थल पर परिवार सहित नारियल से तुलादान और स्वागत करने वाले ललित उर्फ लालू अग्रवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि वे भी इंसान हैं हमें उनसे पूरी संवेदना रखनी चाहिए। उक्त यात्रा के दौरान किन्नर समुदाय के लोगों ने मंदिर और मझार पर सोने-चांदी के कलश चढ़ाकर सर पर रखे। उक्त आयोजन की सफलता में सहयोग के लिए किन्नर समुदाय के लोगों ने राजनगर की किन्नर सलमा को श्रेय दिया।


Share This Post

Leave a Comment