Explore

Search

Tuesday, March 24, 2026, 9:57 am

Tuesday, March 24, 2026, 9:57 am

सर्वसम्मति से कमलभान शाह बटटी को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया 

Share This Post

अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की आकस्मिक संस्थापक सदस्य कोर कमेटी के सदस्य चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश के सामान्य सदस्यगणों की उपस्थिति में अधिवेशन आयोजित 

भोपाल। आज अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी का आकस्मिक अधिवेशन 03 अक्टूम्बर, 2023 को पार्टी के संस्थापक सदस्य कोर कमेटी के सदस्य चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश के सामान्य सदस्यगणों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। पार्टी का रजिस्टर्ड कार्यालय 263, राहुल नगर, कोलार रोड, भोपाल में स्थित है।

CG

सर्वप्रथम पार्टी के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय श्री मनमोहन शाह बट्टी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के संविधान की धारा 13 के अंतर्गत अधिवेशन में उपस्थित ट्रिब्यूनल द्वारा उपस्थित सभी सदस्यगणों की सहमति से कार्यकारिणी के नौ सदस्यों का चयन पार्टी के पदाधिकारी के रूप में एवं 21 सदस्यों का मनोनयन कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में किया गया।

के पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मोनिका बट्टी द्वारा त्याग पत्र दिये जाने पर राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य एंव सामान्य सदस्यों की बैठक आहुत कर सर्वसम्मती से सुश्री मोनिका बट्टी का स्तीफा स्वीकार किया गया।

अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के संविधान की धारा 18 के अंतर्गत राष्ट्रीय महासमिति में से श्री होरीलाल कुमरे ने पार्टी के अध्यक्ष पद के लिये श्री कमलभान शाह बट्टी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। बैठक में अन्य नाम अध्यक्ष पद के लिये प्रस्तावित नाम न होने से सर्वसम्मति से श्री कमलभान शाह बटटी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवागत अध्यक्ष द्वारा मनोनीत कार्यकारिणी के नौ पदाधिकारी एवं 21 कार्यकारिणी के सदस्यों के नामों की घोषणा की गई। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के संविधान की धाराओं एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अंतर्गत की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

—-नीलम सिंह उईके कार्यालय प्रभारी–


Share This Post

Leave a Comment