Explore

Search

Thursday, February 12, 2026, 5:41 pm

Thursday, February 12, 2026, 5:41 pm

सफाई कर्मचारियों की वर्तमान स्थिति, उनके कल्याण और अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर.

Share This Post

 उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग श्रीमती अंजना पंवार द्वारा भोपाल मंडल के अंतर्गत सफाई कर्मचारीयों के उत्थान, सुरक्षा एवं सफाई कार्यों से संबंधित मुद्दे पर समीक्षा बैठक

भोपाल, 26 सितंबर 2024: आज भोपाल मंडल रेल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय) की माननीय उपाध्यक्ष श्रीमती अंजना पंवार ने की। इस बैठक में मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, सफाई एजेंसियों के प्रतिनिधिगण, और सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

CG

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों की वर्तमान स्थिति, उनके कल्याण और अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करना था। माननीय उपाध्यक्ष महोदया ने सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, जैसे कि ईएसआई और ईपीएफ के उचित क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों की सभी समस्याओं का त्वरित निवारण हो और उन्हें सभी अधिकार मिलें।

 

मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी ने जानकारी दी कि भोपाल मंडल द्वारा सफाई कर्मचारियों को कार्य के दौरान प्रोटेक्टिव गियर और इक्विपमेंट्स प्रदान किए जाते हैं, ताकि वे कुशलता से कार्य कर सकें और स्वस्थ और सुरक्षित रहें। उन्होंने बताया कि भोपाल रेल मंडल द्वारा समय-समय पर आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को जागरूकता अभियान के माध्यम से भारत सरकार की नीतियों और उनके अधिकारों की जानकारी दी जाती है।

 

 

माननीय उपाध्यक्ष महोदया ने कहा कि “राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग” का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने सभी सफाई एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सफाई कर्मचारियों की संख्या बढाई जाये ताकि स्टेशन की साफ सफाई में वृद्धि हो एवम सफाई कर्मचारियों पर अतिरिक्त भार न पड़े साथ ही उनका शोषण न हो।

 

उन्होंने बैठक में उपस्थित सफाई कर्मचारियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। अंत में, उन्होंने सफाई कर्मचारियों के कल्याण और अधिकारों की रक्षा हेतु आयोग की प्रतिबद्धता को दोहराया और अधिकारियों को इन मुद्दों पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

उन्होंने समीक्षा बैठक के पश्चात रानी कमलापति स्टेशन का निरिक्षण किया और निरिक्षण के दौरान स्टेशन पर मौजूद सफाई कर्मचारीयों से संवाद किया| उन्होंने बंसल ग्रुप के अधिकारीयों को निर्देश दिए कि स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों की संख्या बढाई जाये और उन्हें समय पर वेतन, ईएसआई और ईपीएफ की सुविधा प्रदान की जाये|

 

भोपाल मंडल अपने सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देता है और हमेशा उनके कल्याण के प्रति तत्पर रहेगा। यह मंडल स्वच्छता और कर्मचारी सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है।


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]