Explore

Search

Monday, May 11, 2026, 11:11 pm

Monday, May 11, 2026, 11:11 pm

भूखों को भोजन कराने से मिलता है मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद: डीआईजी

Share This Post

जन सहयोग रसोई ने मनाई दूसरी वर्षगांठ

छतरपुर। जिला मुख्यालय के बस स्टैंड क्रमांक 2 पर चल रही जन सहयोग रसोई की दूसरी वर्षगांठ रविवार को डीआईजी ललित शाक्यवार के मुख्य आतिथ्य में समारोह पूर्वक मनाई गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, एडिशनल एसपी विक्रम सिंह और एडीपीओ केके गौतम, संस्था के अध्यक्ष केशव अग्रवाल उपस्थित थे।

डीआईजी श्री शाक्यवार ने कहा कि भूखों को भोजन कराने से मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद मिलता है। कोरोना काल में मानवीय चेहरा सामने आया। जो जहां था उसने पीड़ितों की मदद की। मानव होने के नाते गरीबों की सेवा करना हमारा फर्ज है। लेकिन मानव सेवा के साथ बेजुबान पशुओं की सेवा भी करनी जरूरी है। डीआईजी ने कहा कि इस तरह के अनुकरणीय कार्य लगातार होते रहें। उन्होंने इस सेवा कार्य से प्रभावित होकर 5100 रुपए प्रदान करने के साथ हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

CG

नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया ने भी जन सहयोग रसोई द्वारा की जा रही सेवा की सराहना कर 1000 रुपए का सहयोग दिया। एएसपी विक्रम सिंह ने कहा यह अच्छी शुरुआत है निश्चित ही आगे बड़े रूप में देखने को मिलेगी। एवम 1100रु की मदद की,इसी तरह ए डी पी ओ के के गौतम ने 1100 रु की मदद की,तथा पुलिसअधीक्षक अमित सांघी जी ने दूरभाष पर शुभकामनाएं देते हुए छतरपुर में रहते तक 1000रु प्रति माह सहयोग करने हेतु कहा।
जन सहयोग रसोई के संस्थापक सदस्य प्रकाश चंद्र जैन ने बताया कि कोरोना काल में 29 मार्च 2021 से उन्होंने लोगों की सेवा शुरू की थी। फिर इस सेवा कार्य को जारी रखने के विचार से 41 सदस्यों को जोड़कर 7 जून 2021 से जन सहयोग रसोई की विधिवत शुरुआत की थी। प्रारंभ में सदस्यों से 2000 रुपए का सहयोग लिया गया। बाद में सदस्य बढ़ने पर यह राशि घटाकर 1000 रुपए कर दी गई। आज संस्था के 116 सदस्य हैं।

संजय नामदेव ने प्रतिवेदन में बताया कि संस्था रोजाना सुबह 8 से 9 बजे तक करीब 300-400 लोगों को खिचड़ी वितरित करती है। इसके अलावा गरीबों को अंतिम संस्कार सामग्री का वितरण भी संस्था द्वारा किया जा रहा है।
दीप प्रज्वलन और मां अन्नपूर्णा के चित्र पर माल्यार्पण से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। अंत में सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन महेंद्र अग्रवाल ने किया। वरिष्ठ पत्रकार हरि प्रकाश अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जय नारायण अग्रवाल जयभैया, राधे असाटी, ,सुरेंद्र अग्रवाल, विनय सुहाने, विवेक उप्पल, संजय उर्फ भोलू अग्रवाल, सुरेश बाबू खरे ,चंद्रभान रावत , रमेश मिश्रा, बिरजू ताम्रकार , दिनेश दुबे , अवधेश द्विवेदी , रामकिशोर अग्रवाल , राजू पटवा प्रभा बरसैंया, शिप्रा पहारिया सहित एकता जाग्रति मंच की नारी शक्ति सहित अनेक लोग मौजूद थे।


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]