*- पाकिस्तान सरपरस्तों को सबक सिखानें श्री नरेन्द्र मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री बनाएं*
*- सत्ता का सपना देख रहे हैं घमंडिया गठबंधन के नेता*
*- छत्रपति शिवाजी ने जो सपना देखा था वह अब पूरा हो रहा है*
*- मुगलों की सत्ता को चुनौती देकर महाराष्ट्र के वीरों ने गर्व करने का मौका दिया*
*- डॉ. मोहन यादव*
मुंबई, 18/05/2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी श्रीमती यामिनी यशवंत जाधव के समर्थन में लालबाग, मेघवाड़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले मुगलों ने, फिर अंग्रेजों ने और अब कांग्रेस भारत के स्वाभिमान को लज्जित करने का काम कर रही है। कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन के लोग इस काम को करने में तेजी दिखा रहे हैं। इनके कारण देश का स्वाभिमान डरा-डरा सा था, लेकिन अब देश का स्वाभिमान और संविधान दोनों ही मजबूत एवं ईमानदार हाथों में है। ये घमंडिया गठबंधन के नेता सत्ता का सपना देख रहे हैं, लेकिन इनका यह सपना अब कभी पूरा नहीं होगा। छत्रपति शिवाजी ने जो सपना देखा था वह अब पूरा हो रहा है। मुगलों की सत्ता को चुनौती देकर महाराष्ट्र के वीरों ने गर्व करने का मौका दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी श्री राहुल रमेश शेवाले के समर्थन में शिवाजी पार्क दादर में आयोजित भव्य आशीर्वाद यात्रा में भी सहभागिता की।![]()
*सत्ता का सपना देख रहे हैं घमंडिया गठबंधन के नेता*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के नेता सत्ता का सपना देख रहे हैं। इनके नेताओं को प्रधानमंत्री बनना है, लेकिन कांग्रेस को तो चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे हैं। इस घमंडिया गठबंधन के आधे नेता जेल में हैं तो कुछ जमानत पर बाहर आए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाराष्ट्र की धरती वीर सावरकर की धरती है, बाबा साहेब की धरती है। बाबा साहेब ने भी देश के स्वाभिमान के साथ कभी समझौता नहीं किया।
*छत्रपति शिवाजी का सपना साकार हो रहा है*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज देश में छत्रपति महाराज शिवाजी का सपना साकार हो रहा है। छत्रपति शिवाजी ने हिन्द वे साम्राज्य का सपना देखा था। जब देश में मुगलों, अंग्रेजों का राज था। जब 1235 इस्वी में बाबा महाकाल का मंदिर तोड़ा गया था तब उसको बनवाकर महाराष्ट्र के वीरों ने ही हमें गर्व महसूस करवाया था। मुगलों की सत्ता को चुनौती देते हुए हमारे देवस्थान उनके सामने बनाकर गर्व करने का मौका दिया। वह दौर कठिन था, लेकिन उस कठिन दौर में भी उन्होंने देवस्थानों की सुरक्षा की। मध्यप्रदेश और उज्जैन वालों के लिए भी गर्व करने का मौका दिया।
*अब इतिहास बदल रहा है*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अब इतिहास बदल रहा है। बदलते दौर में इस बदलते इतिहास और दुनिया के बीच भारत का लोकतंत्र 56 इंच के सीने वाले के साथ कैसा होता है, दुनिया में इसकी अवाज पहुंच रही है। आज देश का संविधान और स्वाभिमान दोनों ही सबसे सुरक्षित हाथों में है। देश आज दुनिया में मान-सम्मान पा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी ने देश की धाक दुनिया में जमाई है। अब देश में गलती से पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान कहता है कि यह हमने नहीं फोड़ा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्रीराम गर्भगृह में मुस्कुरा रहे हैं।
*मध्यप्रदेश में भाजपा जीतेगी सभी 29 सीटें, महाराष्ट्र में घमंडिया गठबंधन का होगा सफाया*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी। अबकी बार-400 पार का सपना साकार होगा। महाराष्ट्र में भी इस घमंडिया गठबंधन का सफाया होना चाहिए। इस बार इस घमंडिया गठबंधन को सबक सिखाना है और इनके पापों की सजा इन्हें दिलानी है। वर्षों तक भगवान श्रीराम को खुले आसमान के नीचे बैठाए रखा, देश में फूट डालो शासन करो की नीति अपनाए रखी, इन सब पापों की सजा देने का यही समय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि पाकिस्तान सरपरस्तों ंको सबक सिखानें श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से प्रधानमंत्री बनाएं।
*सभी आइए बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराष्ट्र में आयोजित जनसभा के दौरान वहां उपस्थित जनसमूह से कहा कि मैं बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से आता हूं और सभी को उज्जैन आने का आमंत्रण दे रहा हूं। सभी लोग उज्जैन आईए, बाबा महाकाल लोक को निहारिए और बाबा महाकाल के दर्शन कीजिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में बाबा महाकाल लोक का निर्माण किया गया है और अब मध्यप्रदेश की धरती पर जहां-जहां भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण ने लीलाएं की हैं उन स्थानों को भी भव्य तीर्थस्थल के रूप में बनाएंगे।
*मुख्यमंत्री पर हुई जेसीबी से फूलों की बारिश*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी श्री राहुल रमेश शेवाले के समर्थन में शिवाजी पार्क दादर में आयोजित भव्य आशीर्वाद यात्रा में भी सहभागिता की। इस दौरान मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, सत्कार हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव पर जेसीबी से फूल बरसाए गए। जगह-जगह उन्हें बड़ा हार पहनाकर उनका स्वागत किया गया। रास्ते भर फूलों की बारिश होती रही। मुख्यमंत्री ने भी आशीर्वाद यात्रा के दौरान उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया और सभी से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी को वोट देने की अपील की। इस दौरान अपार जनसमूह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्साहवर्धन किया।
LATEST NEWS
When five cubs become a milestone: Kuno’s cheetah success
October 5, 2026
5:38 pm
When a screening becomes a second chance: Chirayu in Raipur
October 5, 2026
5:28 pm
Dhami Holds First Cabinet Meeting in Champawat, Takes Governance Closer to Border Areas
October 4, 2026
2:17 pm
Madhya Pradesh’s drug free push
October 4, 2026
2:10 pm
Lifestyle
Dhami Distributes Appointment Letters to 332 Health Personnel
October 5, 2026
5:44 pm
When five cubs become a milestone: Kuno’s cheetah success
October 5, 2026
5:38 pm
When a screening becomes a second chance: Chirayu in Raipur
October 5, 2026
5:28 pm
Dhami Holds First Cabinet Meeting in Champawat, Takes Governance Closer to Border Areas
October 4, 2026
2:17 pm
Madhya Pradesh’s drug free push
October 4, 2026
2:10 pm
पहले मुगल, फिर अंग्रेज और अब कांग्रेस भारत के स्वाभिमान को लज्जित कर रही है-डॉ. मोहन यादव
advertisement
TECHNOLOGY

Dhami Distributes Appointment Letters to 332 Health Personnel
October 5, 2026
5:44 pm

Dhami Distributes Appointment Letters to 332 Health Personnel
October 5, 2026
5:44 pm

When five cubs become a milestone: Kuno’s cheetah success
October 5, 2026
5:38 pm

When a screening becomes a second chance: Chirayu in Raipur
October 5, 2026
5:28 pm
Voting Poll
[democracy id="1"]


