BIS

Explore

Search

Friday, October 30, 2026, 4:54 am

Friday, October 30, 2026, 4:54 am

अफीम से लेकर नशीली गोलियां तक पकड़ी गईं

अफीम
Share This Post

एसपी के निर्देश के बाद जिले भर में हरकत में आयी पुलिस

छतरपुर। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बीते रोज सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना एवं चौकी प्रभारियों को नशे की सामग्री, मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश देकर विशेष अभियान की शुरुआत की थी। अभियान के पहले ही दिन जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तकरीबन आधा दर्जन से अधिक कार्यवाहियां की गईं, जिनमें अफीम, नशीले इंजेक्शन, सिरिंज, बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब जप्त हुई है। सभी मामलों के आरोपियों के विरुद्ध मामले पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

CG

Share This Post

Leave a Comment