BIS

Explore

Search

Tuesday, October 27, 2026, 5:01 am

Tuesday, October 27, 2026, 5:01 am

डीआरएम झांसी में किया खजुराहो रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

Share This Post

खजुराहो । डीआरएम झांसी दीपक कुमार सिन्हा ने खजुराहो रेलवे स्टेशन पहुंचकर निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने बड़े ही बारीकी से विभिन्न पहलुओं को देखते हुए जहां भी उन्हें कमी नजर आई उसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया, इस दौरान उन्होंने खजुराहो रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 में पहुंचकर प्लेटफार्म की सुविधाओं सहित और भी अन्य चीजों की बारीकी से जांच की ।

खजुराहो रेलवे स्टेशन पहुंचकर डीआरएम झांसी के द्वारा वेटिंग रूम, सीसीटीवी कैमरा, रेलवे जनरल टिकट एवं रिजर्वेशन काउंटर, प्लेटफॉर्म की व्यवस्था तथा प्लेटफार्म नंबर 1 में स्थित कैंटीन का निरीक्षण कर उपस्थित यात्रियों से बात कर निर्धारित दर से अधिक पैसा वसूलने के चलते कार्यवाही हेतु भी निर्देशित किया ।
डीआरएम ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि खजुराहो रेलवे स्टेशन को “अमृत भारत स्टेशन स्कीम” के तहत सम्मिलित किया गया है जिसके तहत 6 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव लाइव आकर रूबरू होंगे इस दौरान खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सांसद विष्णु दत्त शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे, वहीं आपने वंदे भारत ट्रेन से संदर्भित सवाल पर कहा कि इस से संदर्भित प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है, वही आपने बताया कि प्लेट फॉर्म नंबर 1 में कैंटीन के द्वारा ग्राहकों से निर्धारित दर से अधिक पैसा वसूलने के चलते कार्रवाई करने हेतु भी बात कही ।

CG

Share This Post

Leave a Comment