BIS

Explore

Search

Sunday, September 27, 2026, 12:23 pm

Sunday, September 27, 2026, 12:23 pm

दिग्विजय सिंह सुर्खियों में रहने के लिए करते हैं अनाप-शनाप बयानबाजी

Share This Post

-दिग्विजय सिंह का बयान अनुसूचित जाति व भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान

*-प्रदेश अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी कर पार्टी कार्यकर्ताओं को किया अपमानित*

CG

*-दिग्विजय सिंह सुर्खियों में रहने के लिए करते हैं अनाप-शनाप बयानबाजी*

*- डॉ. कैलाश जाटव*

भोपाल, 09/09/2024। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के संबंध में की गई टिप्पणी के विरोध में पूरे प्रदेश में दिग्विजय सिंह का पुतला जलाया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने इंदौर, सांवेर, उज्जैन नगर व ग्रामीण और देवास में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह का बयान सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा का अपमान नहीं है, बल्कि ये भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता और अनुसूचित जाति का अपमान है, जिसे अनुसूचित जाति मोर्चा सहन नहीं करेगा। भाजपा अजा मोर्चा ने प्रदेश भर में दिग्विजय सिंह का पुतला जलाकर उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

*दिग्विजय सिंह सुर्खियों में बने रहने के लिए अनर्गल बयानबाजी करते हैं*

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस में गुटीय राजनीति के चलते हासिए पर चले गए है इसलिए वे कुछ भी बोल देते हैं। जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है। दिग्विजय सिंह सुर्खियों में बने रहने के लिए अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। डॉ. जाटव ने कहा कि इतने वरिष्ठ नेता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के प्रति जिस तरह की भाषा और जिन शब्दों का प्रयोग किया है, उसको लेकर अनुसूचित जाति मोर्चा ने पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया है। डॉ. जाटव ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा दिग्विजय सिंह के उस बयान की भी निंदा करता है, जिसमें उन्होंने अनूसूचित जाति, जनजातियों का हक मुसलमानों को देने की बात कही है।

*दिग्विजय सिंह तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं*

डॉ. जाटव ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने जीवन भर तुष्टिकरण की राजनीति की है। कांग्रेस पार्टी और दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं ने अनुसूचित जाति और जनजातियों को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया, लेकिन उनके लिए कुछ भी नहीं किया। अब जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार इन वर्गों के कल्याण के प्रयास कर रहे हैं, तो दिग्विजय सिंह अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के चलते इन वर्गों के हकों को छीनकर मुसलमानों को देने की बात कर रहे हैं, जिसे सहन नहीं किया जाएगा।

 

 


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]