Explore

Search

Saturday, March 14, 2026, 5:48 am

Saturday, March 14, 2026, 5:48 am

दिग्विजय सिंह राम मंदिर को लेकर विष उगल रहे है

संकल्प पत्र
Share This Post

500 वर्षों के संघर्ष और लाखों लोगों के बलिदान के बाद खुशी के दिन दिग्विजय सिंह को अखर रहे

राम मंदिर निर्माण से भारत ही नहीं पूरी दुनिया के जनमानस में खुशी की लहर

CG

मुंह में राम बगल में छुरी, अयोध्या से दूरी व तुष्टीकरण है मजबूरी
श्री विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल, 04/01/2023। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कांगेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा श्रीराम मंदिर को लेकर दिए जा रहे बयान को लेकर जमकर हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह जैसे व्यक्ति दोहरे चरित्र के लोग होते हैं। दिग्विजय सिंह देश की राजनीति में विष घोलने का कार्य कर रहे हैं। 500 वर्षों के संघर्ष और लाखों लोगों के बलिदान के बाद राम मंदिर निर्माण हुआ है। देश में जब भी कुछ अच्छा होता है, दिग्विजय सिंह विष उगलने लगते हैं। जब सर्जिकल स्ट्राइक हुई तब दिग्विजय सिंह सेना से सबूत मांग रहे थे। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण से भारत की जनता ही नहीं पूरी दुनिया के जनमानस में खुशी की लहर है, लेकिन कांग्रेस नेताओं और खासकर दिग्विजय सिंह को पता नहीं क्यों अच्छा नहीं लग रहा है। दिग्विजय सिंह मुंह में राम बगल में छुरी की कहावत चरितार्थ करते हुए अयोध्या से दूरी बनाए हुए हैं। श्री शर्मा ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण से पूरा देश आज गौरवांन्वित है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत लगातार विकास कर रहा है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मौजूदगी में अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है। उस दिन पूरा देश दिनभर भजन-पूजन करने के साथ शाम को दीप जलाकर दीपावली मनाएगा। दिग्विजय सिंह भी अगर एक दीपक लगाएं तो अच्छा होगा।

कांग्रेस ने तो भगवान राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि जब देशभर में राम मंदिर को लेकर आंदोलन चल रहा था तब कांग्रेस पार्टी और उसके नेता भगवान राम के अस्तित्व को ही नकार रहे थे। कांग्रेस पार्टी के नेता जो अधिवक्ता भी हैं उन्होंने देश के सर्वोच्च न्यायालय में हलफनामा प्रस्तुत कर कहा था कि भगवान राम काल्पनिक हैं, उनका कोई अस्तित्व नहीं है।

भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश में जहां-जहां निकली, वहां-वहां कांग्रेस का बंटाढार हुआ
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में जहां-जहां से निकली है वहां कांग्रेस का बंटाढार हो गया। इतिहास उठाकर देख लें कि भारत जोड़ो यात्रा में कौन-कौन लोग शामिल थे। भारत को तोड़ने वाले लोग राहुल गांधी की यात्रा में शामिल रहे हैं। राहुल गांधी को लेकर जनता के क्या कमेंट आते हैं यह कहने की जरूरत नहीं हैं।


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]