BIS

Explore

Search

Thursday, October 29, 2026, 4:32 pm

Thursday, October 29, 2026, 4:32 pm

गंजबासौदा जनपद अध्यक्ष सहित कांग्रेस नेताओं ने ली पार्टी की सदस्यता

Share This Post

प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष विदिशा एवं सीधी के कांग्रेस नेता भाजपा में हुए शामिल

भोपाल, दिनांक 14/02/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं वरिष्ठ नेता व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष गंजबासौदा जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू देवेन्द्र सिंह रघुवंशी, सीधी जिले से कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती रंजना मिश्रा, जिला महामंत्री श्री रोहित मिश्रा एवं को-ऑपरेटिव सेल के प्रदेश महामंत्री श्री सुरेश पांडे सहित कांग्रेस के नेता एवं जनप्रतिनिधियों ने पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

CG

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में कांग्रेस की गंजबासौदा जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू देवेन्द्र सिंह रघुवंशी, सीधी जिले से कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती रंजना मिश्रा, जिला महामंत्री श्री रोहित मिश्रा एवं को-ऑपरेटिव सेल के प्रदेश महामंत्री श्री सुरेश पांडे, इंदौर से एनसीपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सारिका उपाध्याय सहित गंजबासौदा के जनपद सदस्य, सरपंच एवं पूर्व सरपंच शामिल है।भाजपा की सदस्यता

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री शरदेन्दू तिवारी एवं विधायक श्रीमती रीति पाठक, विधायक श्री हरि सिंह रघुवंशी, विदिशा जिला अध्यक्ष श्री राकेश जादौन एवं श्री प्रयागराज रघुवंशी उपस्थित रहे।


Share This Post

Leave a Comment