BIS

Explore

Search

Friday, October 16, 2026, 10:09 am

Friday, October 16, 2026, 10:09 am

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन जन्मे बच्चों के नाम रखे गए राम और सिया

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा
Share This Post

छतरपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का दिन पूरे भारत में ऐतिहासिक रहा। इसी दिन छतरपुर के जिला अस्पताल में रात 12 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक 21 बच्चों ने जन्म लिया। बच्चों के जन्म पर परिजनों ने उनके नाम भगवान राम एवं सिया के रूप में रखे हैं।

जानकारी के मुताबिक छतरपुर के जिला अस्पताल में 22 जनवरी को रात 12 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक 21 प्रसूता महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया है जिनमें 13 लड़के व 8 लड़कियां हैं। कालापानी से आई प्रसूता महिला प्रतिमा पत्नी नरेश पटेल ने सुबह साढ़े 10 बजे एक लड़के को जन्म दिया। उन्होंने अपने पुत्र का रामजी रखा है। इसी तरह दिलनिया से आए नदंू कुशवाहा की पत्नि ने एक बच्ची को दोपहर करीब 4.20 बजे जन्म दिया। परिजनों ने पुत्री का नाम सिया रखा है। इसी तरह अन्य लोगों ने भी अपने पुत्र-पुत्रियों के नाम भगवान के नाम पर रखे हैं।

CG

Share This Post

Leave a Comment