BIS

Explore

Search

Monday, July 27, 2026, 3:23 pm

Monday, July 27, 2026, 3:23 pm

भाजपा एक मात्र राजनीतिक दल है, जहां कार्यकर्ता छोटा-बड़ा नहीं होता

Share This Post

*केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरैना जिले में कार्यकर्ता सम्मेलनों को किया संबोधित*


*यह चुनाव विश्व गुरू बनने का मार्ग प्रशस्त करेगा*
*17 नवंबर को कमल खिलाने में जुट जाएं कार्यकर्ता*
*देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं से होती है नेताओं की प्रतिष्ठा*
*भाजपा एक मात्र राजनीतिक दल है, जहां कार्यकर्ता छोटा-बड़ा नहीं होता*

*- श्री नरेंद्र सिंह तोमर*कार्यकर्ता


मुरैना। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। हमारे देवदुर्लभ कार्यकर्ता पूरे देश में बिना किसी स्वार्थ के 24 घंटे पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं से ही हमारे नेताओं और पार्टी की प्रतिष्ठा कायम रहती है। भाजपा एक मात्र राजनीतिक दल है, जहां कार्यकर्ता छोटा-बड़ा नहीं होता। मध्यप्रदेश में होने वाला विधानसभा चुनाव भारत को विश्व गुरू बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। पार्टी के सभीकार्यकर्ता कार्यकर्ता 17 नवंबर को कमल खिलाने में जुट जाएं। यह बात केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज सबलगढ़, सुमावली और मुरैना विधानसभाओं के बूथ सम्मेलनों को संबोधित करते हुए कही।


केंद्रीय मंत्री श्री पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें कोई कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता। भाजपा के लिए काम करने वाला कोई भी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री का पद अपने काम के बल पर हासिल कर सकता है।

CG

*भाजपा सरकार ही करती है विकास के काम*

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने बूथ सम्मेलनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही प्रदेश और देश का विकास कर सकती है। चंबल क्षेत्र की पहचान कांग्रेस के शासनकाल में बीहड़ों के रूप में होती थी। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे प्रदेश के साथ ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दी है। अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा के प्रत्याशियों को जिताकर विधायक बनाएं।कार्यकर्ता श्री तोमर ने कहा कि अब से लेकर 17 नवंबर को मतदान होने तक सभी कार्यकर्ता कमल खिलाने के लिए एकजुट होकर प्राणपण से कार्य करें। श्री तोमर ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2023 आने वाले कल में भारत को विश्व गुरू बनाने का मार्ग प्रशस्त करने वाला चुनाव है।


बूथ सम्मेलनों में सबलगढ़ से प्रत्याशी श्रीमती सरला रावत, सुमावली से श्री ऐंदल सिंह कंषाना और मुरैना से प्रत्याशी श्री रघुराज सिंह कंषाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनावी रण में भाजपा की विजय पताका को फहराकर शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए जुट जाने का आव्हान किया।कार्यकर्ता


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]