BIS

Explore

Search

Wednesday, October 28, 2026, 1:52 am

Wednesday, October 28, 2026, 1:52 am

रॉड हथौड़ी ले कर चोरी करने की तैयारी कर रहे तीन चोरों को घेराबंदी कर अवधपुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

CANON TIMES
Share This Post

भोपाल अवधपुरी पुलिस ने आधी रात को अपने इलाके में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले ही तीन चोरों को मय ओजारो सहित गिरफ्तार कर लिया अगर पुलिस इन चोरों को गिरफ्तार नहीं करती तो यह अवधपुरी इलाके के न्यू फोर्ड कॉलोनी में चोरी की घटना को अंजाम देने में सफल हो जाते इस मामले की जानकारी देते हुए अवधपुरी थाना प्रभारी एसएस चौहान ने हमारे संवाददाता को बताया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इस इलाके के न्यू फोर्ड कॉलोनी शिव मंदिर के पास एक खंडहर नुमा मकान में तीन बदमाश संदिग्ध हालत में बैठे हुए हैं पुलिस ने दो टीमों का गठन किया आधी रात को जहां चोर बैठे थे घेराबंदी कर 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया पुलिस ने इन चोरों के पास से एक ताला तोड़ने का लोहे का रॉड, टॉर्च, पेचकस, हथोड़ा बरामद किया है पकड़े गए चोर इलाके के कुख्यात चोर बताए गए हैं इन चोरों का कम से कम आधा दर्जन चोरियों में भी हाथ रहा है गिरफ्तार किए गए चोरो में 20 साल का राजा यादव इसी इलाके के चांदबाड़ी झुग्गी में रहता है दूसरा चोर 19 साल का नंदू चोटेले इस इलाके के बल्लभ नगर का निवासी है तीसरा चोर 23 वर्षीय सूरज तिर्की यह भी चांद बाड़ी इलाके के बी सेक्टर में रहता है l


Share This Post

Leave a Comment