BIS

Explore

Search

Sunday, October 25, 2026, 1:49 pm

Sunday, October 25, 2026, 1:49 pm

कोहेफिजा इलाके में खुले कमरे से बुजुर्ग महिला के तीन लाख के जेवरातों पर अज्ञात व्यक्ति ने किया हाथ साफ

CANON TIMES
Share This Post

भोपाल राजधानी के कोहे फिजा इलाके के मंजर अपार्टमेंट में रहने वाली 80 वर्षीय साबिया सुल्तान कल थाने पहुंची और उन्होंने पुलिस को बताया कि 14 जून की सुबह से लेकर रात तक वह घर पर अकेली थी इस दौरान उनके नौकर चाकरो का घर पर आना जाना बना हुआ था 15 तारीख को उन्होंने देखा कि उनके अलमारी से सोने के कंगन डायमंड लगी अंगूठी व अन्य जेवरात गायब हो गए हैं पुलिस ने साबिया की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है और उस दिन घर पर आने वाले सभी लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की जाएगी पुलिस को संदेह है कि इस चोरी की वारदात में किसी नौकर का ही हाथ है उधर अयोध्या नगर इलाके के कृष्ण विहार कॉलोनी में रहने वाले गौरव सोनी के घर भी चोर घुसे और करीब एक लाख के सोने चांदी के जेवरात चुराकर फरार हो गए उधर गोविंदपुरा इलाके से राकेश वर्मा के घर भी चोरों ने एक लाख के जेवर चुरा लिए


Share This Post

Leave a Comment