BIS

Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 5:00 am

Monday, October 26, 2026, 5:00 am

बंटी और बबली का कमाल…

Share This Post

बंटी और बबली…वीआईपी गेस्ट हाउस के पास लोडिंग ऑटो के मालिक से लूटी एक्टिवा हुए फरार 

भोपाल राजधानी में एक ऐसा अनोखा लूट का मामला सामने आया है जिसमें एक युवती ने एक लोडिंग ऑटो के मालिक से लिफ्ट ली और फिर बातचीत में उलझा कर उसे वीआईपी गेस्ट हाउस के पास सुनसान इलाके में रोक लिया I उसी दौरान युवती का साथी भी वहां आ गया और इन दोनों ने उक्त व्यक्ति के साथ मारपीट की और धमकी देकर उसकी एक्टिवा स्कूटर लूट कर फरार हो गएI

इस घटना की जानकारी देते हुए शाहजहानाबाद थाना पुलिस ने हमारे संवाददाता को बताया कि नूरमहल इलाके में रहने वाले फरीद खान लोडिंग ऑटो चलाने का काम करते हैं I वह 20 जुलाई की रात 10:00 अपनी एक्टिवा स्कूटर से एयरपोर्ट रोड से आ रहे थे I तब बस स्टॉप पर एक युवती ने उन्हें हाथ दिया उन्होंने अपने स्कूटर रोक दी युवती ने कहा “कि वह उसे गांधी मेडिकल कॉलेज तक छोड़ देंI” फरीद ने युवती को अपने स्कूटर पर बिठा लिया उस दौरान युवती ने उनसे बातचीत करना शुरू कर दिया और अपनी बातों में उलझा लिया I

CG

बंटी और बबली का कमाल...जब फरीद वीआईपी गेस्ट हाउस के पास पहुंचे तो युवती ने कहा कि अब आप मुझे यही छोड़ दो I फरीद ने उसे जहां छोड़ा वहां अंधेरा था I हल्का सा पानी गिर रहा था उतने में दूसरी तरफ से वहां खड़ा एक लड़का आया और फिर यह लोग उसके साथ अड़ी बाजी करने लगे और धमकी दी कि तेरे खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा देंगे और वह एक्टिवा स्कूटर स्टार्ट कर आरोपी युवक युवती को बिठाकर घटनास्थल से भाग खड़ा हुआ I

उस दौरान हल्का पानी गिर रहा था और अंधेरा हो रहा था इसलिए यह आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भी नजर नहीं आ रहे हैंI फिलहाल पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज किया है और दोनों ही अज्ञात बदमाश बंटी और बबली की खोजबीन शुरू कर दी हैI


Share This Post

Leave a Comment